Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिकोह एशिया पैसिफिक ने मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारत में रणनीतिक साझीदार नियुक्‍त करने की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रिकोह एशिया पैसिफिक पीटीई लिमिटेड (“रिकोह’’) ने आज मिनोशा इंडिया लिमिटेड, इंडिया के साथ एक महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के अंतर्गत, मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारतीय बाजार की जरूरतें पूरी करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। इसके लिए मिनोशा रिकोह के ऑफिस इक्विपमेंट एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएगी। इस भागीदारी से न केवल रिकोह को भारत में अपनी पहुँच बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि मिनोशा इंडिया लिमिटेड को अपने ग्राहकों के लिये श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ उत्‍पाद एवं सेवाएं प्रदान करने के अपने वादे को मजबूती देने में भी मदद मिलेगी।

            मिनोशा इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अतुल ठक्‍कर ने कहा, “हम रिकोह के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं। रिकोह अपने नए-नए प्रोडक्‍ट्स एवं सॉल्‍यूशंस के लिए जाना जाता है और यह साझेदारी मिनोशा की सर्विस संबंधी क्षमताओं और पूरे भारत में सुदृढ़ नेटवर्क का लाभ उठाने में मदद करेगी ताकि सर्वश्रेष्‍ठ समाधान प्रदान किये जा सकें। दोनों सहयोगी साझीदार भारत की डिजिटल विकास की गाथा में योगदान देंगे।”

          रिकोह एशिया पैसिफिक के निदेशक श्री टोमो ओटा ने कहा, “भारत हमारे लिए महत्‍वपूर्ण बाजारों में से एक है और रिकोह के लिये ऐसे भागीदार जरूरी हैं, जो देश में ग्राहकों तक पहुँच सकें। मिनोशा के साथ हमारी साझीदारी से ग्राहकों को डिजिटल बदलाव का पता लगाने और उसे नैविगेट करने में मदद मिलेगी। इससे उन्‍हें इस प्रक्रिया में अपने व्‍यवसाय के लिए बेहतर महत्‍व निर्मित करने में मदद करेगी।”

मिनोशा इंडिया लिमिटेड के विषय में 

       मिनोशा इंडिया लिमिटेड की स्‍थापना 1995 में हुई थी और यह 7 कार्यालयों और 300 से अधिक व्‍यवसाय भागीदारों के मजबूत देशव्‍यापी नेटवर्क के माध्‍यम से परिचालन करता है। मिनोशा का मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में है और यह देशभर में अपने ग्राहकों के लिये डिजिटल कायाकल्‍प और उनके व्‍यवसायों के इष्‍टतम प्रदर्शन के लिये प्रिंटिंग उत्‍पादों, दस्‍तावेज प्रबंधन एवं वर्कफ्लो समाधानों की एक व्‍यापक श्रृंखला प्रदान करता है। 27 वर्षों की अपनी समृद्ध विरासत के साथ मिनोशा इंडिया लिमिटेड ने विभिन्‍न शासी निकायों को शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा, ई-शासन और ना‍गरिक-केन्द्रित पहलों के क्षेत्र में डिजिटल कायाकल्‍प लाने में समर्थ बनाया है। मिनोशा इंडिया लिमिटेड ने देशभर के ग्रामीण डाकघरों में ‘ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी’ परियोजना के सफल कार्यान्‍वयन के लिये टीसीआईएल के साथ भागीदारी की थी और वह अब भी परियोजना का प्रबंधन कर रहा है।

रिकोह के विषय में 

      रिकोह लोगों को कहीं से भी स्‍मार्ट तरीके से काम करने में समर्थ बनाने वाली अभिनव तकनीकों और सेवाओं का इस्‍तेमाल कर डिजिटल कार्यस्‍थलों को सशक्‍त कर रहा है। अपने 85 साल के इतिहास में अर्जित ज्ञान और संस्‍थागत क्षमताओं के साथ रिकोह डिजिटल सेवाओं, सूचना प्रबंधन और प्रिंट एवं इमेजिंग समाधानों का अग्रणी प्रदाता है, जो डिजिटल कायाकल्‍प को सहयोग देने और व्‍यवसाय के प्रदर्शन को इष्‍ट‍तम बनाने के लिये तैयार किये जाते हैं। रिकोह ग्रुप का मुख्‍यालय टोक्‍यो में है और यह मुख्‍यत: पूरी दुनिया में परिचालन करता है। रिकोह के उत्‍पाद और सेवाएं अब लगभग 200 देशों और क्षेत्रों के ग्राहकों तक पहुँचते हैं। मार्च 2021 को समाप्‍त हुए वित्‍तीय वर्ष में रिकोह ग्रुप ने 1682 बिलियन येन (लगभग 15.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की वैश्विक बिक्री की थी।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी को दूसरी तिमाही में फायदा, कारोबार में 78 फीसदी बढ़ोतरी

Aman Samachar

अधिवेशन के दौरान कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट 

Aman Samachar

शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ मनपा का कार्रवाई का अभियान जारी रखने की चेतवानी 

Aman Samachar

10 हजार रूपये रिश्वत लेते मनपा लिपिक गिरफ्तार 

Aman Samachar

कांग्रेस ने गरीब स्टूडेंट्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया; पेड़ लगाने के साथ मेडिकल मदद रूम के लोगो का अनावरण

Aman Samachar

रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन की ओर से उपवन तालाब क्षेत्र में की गयी सफाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!