Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकार के नियमानुसार बूस्टर डोज देने की तैयारी में जुटी ठाणे मनपा – नरेश म्हस्के 

ठाणे [ युनिस खान ] सरकार ने 3 जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज देने के निर्देश दिए हैं। महापौर नरेश म्हस्के ने बताया कि ठाणे मनपा ने इस संबंध में एक योजना बनाई है और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बूस्टर की खुराक दी जाएगी।
ठाणे मनपा द्वारा बूस्टर डोज देने की योजना की समीक्षा को लेकर आज महापौर म्हस्के की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष निशा पाटिल, स्लम सुधार एवं पुनर्वास समिति की अध्यक्ष साधना जोशी, अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवड़े, उपायुक्त मनीष जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी भीमराव जाधव, चिकित्सा अधिकारी डा प्रसाद पाटील भी मौजूद थे।
ठाणे मनपा में कुल 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए मनपा ने टीकाकरण की योजना बनाना शुरू कर दिया है। महापौर म्हस्के ने यह भी कहा कि राज्य सरकार से बूस्टर डोज के संबंध में नियम प्राप्त होते ही शहर में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
इस बीच ओमीक्रोन को देखते हुए विदेश से ठाणे आने वाले नागरिकों की जांच की जा रही है।  लेकिन कुछ नागरिक इस बात की जानकारी छिपा रहे हैं कि यह विदेश से आया है।  ऐहतियाती उपाय के तौर पर जांच को सुगम बनाने के लिए सोसायटियों को तुरंत ठाणे मनपा के इस क्रमांक 8286405990 पर विदेश से आने वाले लोगों के बारे में सूचित करने का आवाहन किया गया है। एहतियाती उपाय के रूप में ई-मेल Coronacelltmc@gmail.com पर भी सूचना दी जा सकती है। महापौर  म्हस्के ने जिन नागरिकों का आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया है, उनसे सरकारी नियमों के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर केंद्र में रिपोर्ट आने तक रहने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्र में सूक्ष्म प्रतिबन्ध लागू , शहर में कहीं भी लाक डाउन नहीं 

Aman Samachar

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

ठाणे ,पालघर ग्रामीण विकास के लिए डहाणू कल्याण रेल मार्ग की मांग उठी

Aman Samachar

20.5 KM/L के माइलेज के साथ रेनो काइगर इस सेगमेंट में सबसे बेहतर वाहन बना

Aman Samachar

जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पर्यावरण संवर्धन के लिए मेरी वसुंधरा अभियान शुरू 

Aman Samachar

गणेश मूर्ति विसर्सन के लिए मोबाईल सुविधा उपलब्ध रहेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!