Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डॉ विनय का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, मुकेश के सौ गाने किए प्रस्तुत

ठाणे [ इमरान खान ] मशहूर गायक मुकेश के जन्मशताब्दी को लेकर डॉक्टर विनय  अध्यापक ने उनके   सौ  गाने  प्रस्तुत कर  आई ई ए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। ठाणे के काशीनाथ घाणेकर हाल में आयोजित एक समारोह  के दौरान डॉ विनय वी अध्यापक का नाम आइईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में  दर्ज किया गया है।
 उल्लेखनीय है कि काशीनाथ घाणेकर हाल में मशहूर गायक मुकेश के जन्म के 100 साल पूरे होने पर  वीआर द म्यूजिक पीपीएल के  संस्थापक डॉ विनय अध्यापक ने 4 बार में मुकेश के 100 गाने प्रस्तुत किए, जिसे संगीत प्रेमियों ने सराहा। हालांकि उन्होंने यह सौ गाने  अलग अलग चार सीरीज में गाकर  पूरा किया  है। इस बार का यह आखिरी संगीत कार्यक्रम था। आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के चेयरमैन डॉक्टर संदीप सिंह ने इस कीर्तिमान के लिये डॉक्टर विनय वी अध्यापक  का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया  है।इसके जज  हेमंत श्रृंगी थे। बता दें कि  डॉक्टर  विनय अध्यापक ने अपने पिता  विजय रामचंद्र अध्यापक  जी की याद में उनके नाम से वी आर द म्यूजिक पीपीएल की स्थापना की है।इस समारोह में वीआर द म्यूजिक पीपीएल के फाउंडर डॉ विदुला जाधव , डॉ प्रकाश जाधव, पूर्वा अध्यापक, स्पर्श जाधव, सोनल अध्यापक, अविनाश संपगावकर के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 वायरल बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से दवाखानों में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

Aman Samachar

बिटकॉइन इंडिया डेवलपर्स पर मनपा ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

Aman Samachar

बाबण्णा कुशाळकर के हाथों छात्रों को दी गई स्कालरशिप

Aman Samachar

भारत बायोटेक ने COVAXIN® की कारगरता के लिए तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का अंतिम विश्लेषण किया

Aman Samachar

31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 416 चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Aman Samachar

पर्यावरण दिवस पर पूरे राज्य में अत्याधुनिक सफाई अभियान शुरू – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!