Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केन्द्रीय बजट देश को विश्व महासत्ता बनने की ओर ले जाने वाला आईना है – नारायण राने

ठाणे [ युनिस खान ]  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा पेश बजट देश को महासत्ता की ओर ले जाने वाला है। केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत का आईना है। बजट में शहर, गांवों, गरीबों, किसानों, महिला, युवा, बुजुर्ग और कारोबारी सब को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यदि कोई दल इस बजट पर सवाल उठाता है तो यह उसका मानसिक खोखलापन ही होगा। भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने पत्रकार सम्मेलन में इस आशय का बयान दिया है।
मोदी सरकार के वर्ष 2021 – 22 के बजट में आधारभूत सुधिाओं, विकास योजनाओं, सडकें, परिवहन और राष्ट्र सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा आदि में भारत को विश्वशक्ति बनाने का संकल्प निहित है। राणे ने दावा किया कि इस बजट में देश के हर नागरिकों के आत्मनिर्भर बनने का सच समाहित है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जहां पूरा विश्व परेशान था  उस समय भी भारत विकास रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा था। बजट में किसी तरह के कर में वृद्धि नहीं की गई है। जबकि देश में महंगाई दर पांच प्रतिशत है।
मोदी सरकार महानगरों से लेकर गांव व गलियों को भी विकास की धारा में शामिल कर चुकी है। केंद्र सरकार गरीब कल्याण और महिला सक्षमीकरण को लेकर कई कल्याणकारी योजनाओं पर अमल कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला है। इतना ही नही राणे ने बताया कि एक देश और एक राशनकार्ड योजना को 32 राज्यों में लागू किया जाएगा। महिला कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है। देश के लिेए खुशी की बात है कि इस बजट में स्वास्थ्य मद में गत वर्ष की अपेक्षा 137 प्रतिशत निधि में वृद्धि की गई है जो 94हजार करोड़ है।
देश में कोरोना को मात देने के लिए सरकार ने 35 हजार करोड़ निधि की व्यवस्था की है। यह राशि आगे बढ सकती है। राणे ने बताया कि इतना ही नहीं बजट में 64,180 करोड़ निधि का आबंटन प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ को अमल में लाया जाएगा। दूसरी ओर कृषि और किसानों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाए शुरू है और नई योजना अमल में लाई जानेाली है।
कृषि कर्ज सुलभ किया जा रहा है। जबकि इसके लिए 16.5 लाख करोड रूपये की निधि आबंटित कराई गई है। इसके साथ ही लघुसिंचाई के लिए दस हजार करोड रूपये की निधि दी गई है। एक हजार बाजार समिति को राष्ट्रीय ई- बाजारपेठ से जोड़ा जाएगा। राणे ने कहा कि खुशी की बात है कि ग्रामीण विकास निधि 30 हजार करोड़ से बढ़ा़कर 40 हजार करोड कर दी गई है। 34 साल के बाद पहली बार नई शिक्षा नीति अमल में लाई जा रही है। सरकार देश में 100 सैनिक  विद्यालय शुरू करने जा रही है। देश में नई खोजों को प्रोत्साहित करने राष्ट्रीय संशोधन संस्था की स्थापना हेतु 50 हजार करोड़ रूपये की निधि का प्रावधान बजट में केंद्र् सरकार ने किया है। बताया गया कि अनुसूचित समुदाय के लिए राज्यों में नए स्कूल हेतु  38,000 करोड़ निधि आबंटित करने का प्रावधान किया है। राणे ने बताया कि सडक यातायात व महामार्ग बनाने के लिए  1 लाख 18 हजार  करोड रूपये की निधि, रेलवे प्रणाली विकसित करने के लिए 1.10 लाख करोड़ खर्च होंगे। सभी ब्रॉडगेज रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण 100 प्रतिशत पूरा किया जाएगा। खोपट स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भाजपा विधायक   संजय    केलकर , शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , प्रदेश सचिव संदीप लेले , मनपा में गटनेता संजय वाघुले आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

प्रतिवर्ष 11 कन्याओं का विवाह कराने का ब्रह्म फाउंडेशन ने लिया संकल्प

Aman Samachar

राष्ट्र कल्याण पार्टी ने मोहन अल्टिज़ा में फ्लैट नहीं खरीदने की नागरिकों से की अपील, मनपा से बिजली और पानी काटने का भी निवेदन 

Aman Samachar

प्रताप सरनाईक के कड़े रुख से एसटी निगम को होगी 12 करोड़ रुपये की बचत 

Aman Samachar

कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान में 4490 नागरिकों की जांच में 237 संदिग्ध रोगियों का पंजीकरण 

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar
error: Content is protected !!