Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार आंदोलन

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारी महंगाई, बेरोजगारी एवं कांग्रेस शीर्ष नेताओं पर ईडी द्वारा की जा रही अनायास कार्यवाही को लेकर भिवंडी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड रशीद ताहिर की अगुवाई में मोर्चा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रांत अधिकारी बालासाहेब बाघचौरे को निवेदन पत्र सौंपा गया. उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव मो.तारिक फारुकी, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद मुंसफ,पूर्व नगरसेवक शकील पापा, पूर्व महिला अध्यक्ष रेहाना अंसारी, वरिष्ठ काग्रेस नेता रुखसाना कुरेशी, युवा नेता माझ फारुकी, जावेद फारुकी सहित कांग्रेस पदाधिकारी, नगरसेवक, कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद थे.

        गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा समूचे देश में महंगाई, बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा शीर्ष कांग्रेस नेताओं पर की जा रही छापेमारी  के विरोध में मोर्चा निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई. प्रदेश कांग्रेस महासचिव तारिक फारूकी ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित मुद्दों की अनदेखी कर रही है. भारी महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. मोदी सरकार जनहित मुद्दों को संसद में उठाने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर ईडी का दबाव बना रही है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं संसद विरोधी पक्ष नेता मलिकार्जुन खड़गे को संसद की कार्यवाही के दौरान ईडी कार्यालय में बुलाकर परेशान किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा कार्य ऐतिहासिक है.कांग्रेस के सभी सिपाही कांग्रेश आलाकमान सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के पीछे खड़े हैं.केंद्र सरकार के गलत मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे.कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई बेरोजगारी पर ध्यान देने की मांग की.

संबंधित पोस्ट

प्रदीर्घ सेवा के बाद निवृत्त मनपा अधिकारी को किया सम्मानित

Aman Samachar

चक्रवाती तूफान से दर्जनों पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन व कई घर क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar

यूनियन बैंक के द यूनिटी रन’ को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी

Aman Samachar

कई पूर्व नगर सेवा व कार्यकर्ता राकांपा अजीत पवार गुट में शामिल

Aman Samachar

सड़क के गड्ढों के मामले में मनपा के चार अभियंता निलंबित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!