Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार के 18 नवनियुक्त मंत्रियों को राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] 41 दिन पुरानी महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया।  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 18 नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।
        इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष एड.  राहुल नार्वेकर, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड, केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार,  मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव एवं मुख्य शिष्टाचार अधिकारी मनीषा म्हैस्कर मौजूद रहीं।
       शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट और भाजपा के आठ आठ मंत्रियों को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इसमें भाजपा से राधाकृष्ण विखे-पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, डॉ.  विजय कुमार गावित, गिरीश महाजन,रवींद्र चव्हाण , सुरेश खाडे , मंगलप्रभात लोढ़ा ,अतुल सावे  भाजपा से एवं शिवसेना शिंदे गुट के गुलाबराव पाटिल, दादाजी भूसे, संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, प्रो. तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई आदि शामिल हैं।आज के मंत्रिमंडल विस्तार में किसी भी महिला को स्थाने नहीं दिए जाने से कांग्रेस और राष्ट्रवादी की ओर महिलाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
      शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रगान के साथ शुरू और समाप्त हुआ। इस समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों के परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

मेड इन इंडिया रेनॉल्ट काइगर 2022 वर्ल्ड कार अवार्ड्स में फाइनलिस्ट बनाया स्थान

Aman Samachar

इस वर्ष 1.5 लाख गोविंदाओं को मिलेगा बीमा सुरक्षा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

१ मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक ले सकेंगे कोविड वैक्सीन , राज्यों व निजी अस्पतालों की खरीदी की अनुमति

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने ग्रेट होंडा फेस्ट सेलिब्रेशंस के तहत होंडा सिटी और होंडा अमेज़ के फेस्टिव एडिशंस किए पेश

Aman Samachar

पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म बाझिन का मुहूर्त धूमधाम से हुआ संपन्न

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar
error: Content is protected !!