Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव बने शफ़ाकत खान

ठाणे [ युनिस खान ]  राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शफ़ाकत खान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिन्हें पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के मार्गदर्शन में राज्य में अल्पसंख्यकों की समस्याओं को हल करने और उन्हें पार्टी से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल , राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव ,पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक डा  जितेंद्र अव्हाड की सिफारिश पर अल्पसंख्यक विभाग का महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
         गौरतलब है कि शफ़क़त खान इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर राकांपा का दमन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि डा अव्हाड के कामों से प्रभावित होकर कर राकांपा में प्रवेश किया है। डा आव्हाड अल्पसंख्यकों के लिए लड़ते और उनके लिए आवाज उठाते हैं, उनके लिए काम करते देखा है। इस समय महाराष्ट्र में मुझे लगता है कि वही अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाने और काम करने वाले नेता हैं। खासतौर पर मुसलमानों के लिए वह बड़ी ही बे बाकी से आवाज़ उठाते है इसलिए बहुत विचार-विमर्श के बाद मैंने मुस्लिम समस्याओं के समाधान और विशेषकर अल्पसंख्यक क्षेत्र की शिक्षा, विकास और कल्याण के लिए इस पार्टी में शामिल हुआ हूं।
        शफ़ाक़त खान ने पार्टी में शामिल होते ही धर्मगुरु मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ (मोइन मियां)  अध्यक्ष ऑल इण्डिया सुन्नी जामियातुल उलेमा से मुंबई स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आमदार डा जितेन्द्र आव्हाड भी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में मुलुंड में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने विश्व स्तर पर 70वां स्थान, और भारत में पहला स्थान हासिल 

Aman Samachar

  नोटिस देकर प्रक्रिया शुरू करने का मनपा प्रशासन को महापौर ने दिया आदेश 

Aman Samachar

ग्रैंड सेंट्रल पार्क युवाओं और बूढ़ों के लिए आनंददायक साबित होगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

अयोध्या के धन्नीपुर गाँव की पांच एकड़ में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!