Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंब्रा के बॉम्बे कॉलोनी में रेलवे पटरी के किनारे बनी 20 इमारतों को रेलवे प्रशासन नोटिस जारी किया है .जिसमें उक्त सभी इमरातों में रहने वालों से उनके दस्तावेज रेलवे ने मांग है .इससे उन इमारतों में रहने वाले परिवारों में बेघर होने का भय फैलने लगा है . नोटिस मिलने के बाद इन सभी 20 इमारतों में रहने वालो ने विधायक जितेंद्र आव्हाड से मिलकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया .
         डा आव्हाड ने लोगो को आश्वासन दिया कि हम आपके साथ खड़े है और नोटिस का जवाब डी आर एम ऑफिस जाकर देंगे, मुंब्रा की बॉम्बे कॉलोनी के रेलवे पटरी के किनारे बनी इमारते और शाहू नगर, शिरीन अपार्टमेंट सी और डी विंग ,तृप्ति अपार्टमेंट बी औऱ सी विंग, प्रकाश कॉम्प्लेक्स ए , बी , सी , डी विंग ,मिलन अपार्टमेंट ए और बी विंग, रॉयल अपार्टमेंट, अक़्सा अपार्टमेंट, एल अपार्टमेंट ए ,बी ,सी विंग, गुरुनाथ चाल, सत्यम अपार्टमेंट, गीतांजलि, सुधिसा अपार्टमेंट को नोटिस मिला है . ऐसे में विधायक डा आव्हाड ने सभी से अपने दस्तावेज राकांपा ब्लॉक अध्यक्ष बबलु शेमना के पास जमा करने के लिए कहा है . उन्होंने कहा है कि सभी दस्तावेजो के साथ डी आर एम कार्यालय जाकर जवाब देंगे . विधायक डा आव्हाड ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वे किसी को बेघर नहीं होने देंगे .

संबंधित पोस्ट

एक हाथ में पौधे, दूसरे में कुल्हाड़ी, यह पर्यावरण की दशा

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की जलापूर्ति तत्काल बंद करें _ मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता बी एन सिंह का लम्बी बीमारी के चलते निधन , आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार 

Aman Samachar

रेती माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में 30 लाख रूपये के 5 सेक्शन पम्प जब्त

Aman Samachar

ठाणे मुक्ति आन्दोलन के योद्धाओं की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर दी आदरांजलि 

Aman Samachar

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

Aman Samachar
error: Content is protected !!