Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेट्रोल डीजल दर वृद्धि के खिलाफ शहर की विविध पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने आन्दोलन कर दर वृद्धि वापस लेने की मांग की 

ठाणे [ युनिस खान ]  पेट्रोल व डीजल की दर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पेट्रोल पम्प पर आने वाले ग्राहकों को कांग्रेस की ओर मिठाई बांटकर केंद्र सरकार का निषेध किया गया। शहर की विविध पेट्रोल पम्पों पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में ईंधन दर वृद्दि कर विरोध करने हुए कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे अबकी बार 90 के पार , वाह रे मोदी सरकार।

                पेट्रोल , डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तीन पेट्रोल पम्प पर हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटील ,जिला इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शिंदे , प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेश जाधव , सुखदेव घोलप ,रविन्द्र आंग्रे ,गिरीश कोली ,ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र कदम , निलेश अहिरे , संजय यादव ,मंजूर खत्री , स्वप्निल कोली , मिलिंद कोली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। तीनहाथ नाका की पेट्रोल पम्प के सामने प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे के नेतृत्व में ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसमें विनय विचारे ,राजू हैबती ,   पूर्व   नगर सेवक शैलेश शिंदे , हिंदूराव गलवे , रजनी पांडे आदि शामिल थे।  बाबूभाई पेट्रोल पम्प पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शिंदे  , प्रकाश माडवकर ,धर्मवीर मेहरोल ,निशिकांत कोली अकरम बन्नेखान आदि ने प्रदर्शन किया। कासर वडवली पेट्रोल पम्प पर रमेश इन्दिसे , महेश पाटील ,श्रीकांत गाडीलकर , आशिष गिरी , विनीत तिवारी , राकेश यादव , एड दरम्यान सिंह बिस्ट ,शीतल आहेर , उमेश सिंह की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन किया गया।  कांग्रेस     कार्यकर्ताओं ने मानपाडा , कापुर बावडी आदि पेट्रोल पम्प पर   पेट्रोल डीजल दर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर की विविध पेट्रोल पम्पों पर  केंद्र सरकार के खिला नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन दर रद्द करने की मांग कर रहे थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

थर्टीफर्स्ट , नववर्ष के स्वागत पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 4 लाख 70 हजार जुर्माना

Aman Samachar

नव गठित अरविंद पेंडसे विचार मंच शुरू करेगा व्याख्यान माला – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

Aman Samachar

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिस वर्ल्ड एशिया का हुआ सत्कार 

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!