Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वित्तीय समावेशन को और आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने 2022-23 के बजट में देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों की स्थापना की घोषणा की है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित किए और इस कड़ी में देश को जोड़ते हुए इनमें से 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चालू किया गया.

डिजिटल बैंकिंग इकाई (डीबीयू) एक विशिष्ट फिक्स्ड – पॉइंट कारोबारी इकाई/ हब है, जिसमें मौजूद वित्तीय उत्पादों और सेवाओं को डिजिटल रूप से वितरित करने के साथ-साथ स्वयं सेवा और सहायता प्राप्त मोड दोनों माध्यमों से प्रदान करने के लिए एक निश्चित न्यूनतम डिजिटल अवसंरचना है. हमारे बैंक द्वारा निम्नलिखित 6 केंद्रों में डीबीयू खोले जा रहे हैं.

डीबीयू का उद्देश्य कागज रहित, सुरक्षित और कनेक्टेड वातावरण का उपयोग करके बेहतर अनुभव के साथ लागत प्रभावी, सुविधाजनक पहुँच प्रदान करके वित्तीय सेवाओं की डिजिटल पैठ को बढ़ाना है, जिसमें अधिकांश सेवाएं स्वयं सेवा मोड में उपलब्ध कराई जा रही है.

डिजिटल बैंकिंग प्रयोगकर्ताओं के लिए सबसे उपयुक्त प्रारूप और रूपरेखा के साथ डीबीयू स्वतंत्र शाखाओं के रूप में कार्य करेगा. जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए ग्राहक शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु क्षेत्र के साथ-साथ डीबीयू में सहायता प्राप्त एक स्वयं सेवा क्षेत्र होगा.

इन्टरेक्टिव मल्टी- फंक्शनल कियोस्क, टैबलेट, ऑटोमेटेड टेलर और कैश रिसाइकलर मशीन, वीडियो केवाईसी उपकरणों जैसी स्मार्ट क्षमताओं से लैस डीबीयू भविष्य हेतु तैयार बैंकिंग आउट्लेट हैं जो डिजिटल वित्तीय साक्षरता का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

बैंक द्वारा स्वयं सेवा (सेल्फ सर्विस) मोड में निम्नलिखित कियोस्क को डीबीयू में लाइव किया जा रहा है:

  1. एटीएम
  2. सीआरएम(कैश रीसाइक्लिंग मशीन)
  3. पासबुकप्रिंटिंग कियोस्क
  4. मल्टी-फंक्शनलकियोस्क
  5. इंटरेक्टिवटैब
  6. इंटरनेटबैंकिंग कियोस्क/पीसी
  7. वीडियोचैट कियोस्क/पीसी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज शुभारंभ किये गए सभी 6 डीबीयू में 27 सेवाओं का परिचालन शुरु किया गया है.

संबंधित पोस्ट

मुंबई महानगर क्षेत्र के बांधों के जल ग्रिड को मराठवाडा की तर्ज पर बनाने का विचार – संजीव जायसवाल

Aman Samachar

महंगाई के खिलाफ घोडा , बैलगाड़ी के साथ राकांपा ने निकाला साइकिल मोर्चा 

Aman Samachar

बगैर मास्क मिले 2500 लोगों से मनपा वसूले साढ़े बारह लाख रूपये दंड

Aman Samachar

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन 27 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में 

Aman Samachar

महाराष्ट्र परिचय केंद्र समेत कई राज्यों में मनाया गया पत्रकार दिवस

Aman Samachar
error: Content is protected !!