Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

टीव्हीएस युरोग्रिप के ‘ब्रंच एंड बाइकिंग’ के चौथे संस्करण में मिली ज़ोरदार प्रतिक्रिया 

पुणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के टॉप 2 और 3व्हीलर टायर ब्रांड टीवीएस यूरोग्रिप (TVS Eurogrip) के ब्रंच एंड बाइकिंग के चौथे संस्करण को 16अक्टूबर, 2022को पुणे में हरी झंडी दिखाई गई। पुणे और आसपास के शहरों के 220से ज़्यादा लोगों ने भुगांव से लवासा तक की डेढ़ घंटे की राइड में भाग लिया।

       टीवीएस यूरोग्रिप की फ़्लैगशिप कम्युनिटी यह राइडिंग ईवेंट, ‘ब्रंच एंड बाइकिंग‘, बाइक राइडरों को साथ लाने और राइड का आनंद लेने तथा सामाजिक हित – ‘सड़क सुरक्षा‘ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित करता है। अलग-अलग राइडिंग क्लबों, व्यवसायों और उम्र के उत्साही बाइकर्स ने 44 किलोमीटर की इस राइड में भाग लिया, जिसे द रॉयल लेक्स बैंक्वेट्स एंड रिसॉर्ट्स, भुगांव में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। राइडर्स ने सुंदर रास्तों से होते हुए लवासा तक का सफ़र तय किया। 

       इस अवसर पर टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के ईवीपी, सेल्स एंड मार्केटिंग, पी माधवन, ने कहा, “पिछले तीन सफल संस्करणों के बाद, हम पुणे में ब्रंच और बाइकिंग के लिए मिले लोगों के स्वागत से बहुत खुश हैं। पिछले सभी ईवेंट की तरह, हमने एडवेंचर लविंग बाइकर्स को एक रोमांचक राइड देने के लिए विशेष अनुभवों को इस ईवेंट में शामिल किया राइडिंग कम्युनिटी के जोश और उत्साह के साथ हम देश में कई और राइड्स आयोजित करने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की आशा करते हैं।

      राइडरों की सुरक्षा और सुविधा के लिए, पूरी राइड के दौरान एक मोटरबाइक मैकेनिक, एम्बुलेंस, डॉक्टर और सर्विस सपोर्ट उपलब्ध कराया गया था। ब्रंच और बाइकिंग के पिछले तीन संस्करण नवंबर 2021, मार्च 2022 और अगस्त 2022 में क्रमशः भुवनेश्वर, बेंगलुरु और चेन्नई में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे। टीवीएस यूरोग्रिप इसी तरह के और संस्करण आयोजित करने और अन्य शहरों में भी बाइकर्स के साथ जुड़ने की योजना बना रहा है। 

 

संबंधित पोस्ट

मनपा की लापरवाही के चलते गंदा पानी से होकर जाने को मजबूर हैं लोग 

Aman Samachar

बारवी बाँध प्रभावितों को सुविधाएं उपलब्ध करने व समय से काम पूरा करने का अधिकारीयों को निर्देश 

Aman Samachar

जेल में बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्र नागरिकों के लिए खुला

Aman Samachar

टीडीआर के मुद्दे पर मनपा की महासभा में चर्चा नहीं कराने पर राकांपा ने की आलोचना

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने एमएसटीआई के साथ किया समझौता

Aman Samachar

 राशन वितरण कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!