Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जौनपुर में फिल्म अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर हमला की घोर निंदा,अभिनेता मयंक दुबे सरकार को देंगे ज्ञापन

जौनपुर , भोजपुरी की एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों द्वारा पथराव किये जाने से शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारण शूटिंग बीच मे रोकनी पड़ी। इस हमले की अभिनेता मयंक दुबे ने निंदा करते हुए कहा कि यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही हैं।लेकिन उसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए।संयोग अच्छा था कि पत्थर अभिनेत्री के सिर पर लगा। अगर आंख में लगता तो फिर उसका  पूरा कैरियर ही बरबाद हो जाता।
इस मसले पर घायल अभनेत्री ने कहा कि जिस तरह से ये घटना हुई उसके बाद वह दुबारा जौनपुर के साथ उत्तर प्रदेश में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। बता दे की मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार है और भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी है और वर्तमान समय मे एक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग हो रही थी।मणि एक किरदार निभा रही है।फ़िल्म में सांसद तथा स्टार रवि किशन और पवन सिंह बतौर नायक है।जबकि,अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका है। फ़िल्म की शूटिंग पिछले दो हफ़्तों से जौनपुर में चल रही है।शुक्रवार को फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर स्टेशन के पास हो रही थी।तभी अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया जिससे मणि भट्टाचार्य का सिर फट गया और वो घायल हो गई।
इस घटना के विरोध में ‘उत्तर प्रदेश फ़िल्ममेकर एसोसिएशन ,ने भी घोर निंदा की।संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल जल्दी ही एक ज्ञापन सरकार को सौपेंगी।

संबंधित पोस्ट

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

Aman Samachar

बारवी बांध पीड़ित 18 युवा रोजगार के लिए तत्काल पात्र करने का केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दिए निर्देश 

Aman Samachar

सांसद में अपमान जनक टिप्पणी को लेकर मुंब्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया निषेध 

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरीटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित 

Aman Samachar

भाजपा नेताओं ने शहर में अस्पताल शुरू करने का जिलाधिकारी को दिया प्रस्ताव 

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!