Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

राजस्थानी समाज के लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी कई सहयोगी संस्थाएं 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोगी संस्थाएं भी साथ में आ रही है। कार्यक्रम की तैयारी जोरदार शुरू हैं। जय परशुराम सेना के अध्यक्ष व आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट ठाणे , ब्रह्म फाउंडेशन ,श्याम परिवार , वागले इस्टेट सहयोगी के तौर पर साथ में आया है। आयोजन को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित कार्यक्रम में दस वर्ष की बालिका लाडली यति किशोरी का नानी बाई रो मायरो के कार्यक्रम के लिए ठाणे शहर में पहली बार आ रही है। यह कार्यक्रम राजस्थानी समाज के साथ अन्य समाज में काफी लोकप्रिय है। ठाणे के शरणम् विट्स होटल के ग्राउंड में 28 व 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे से 6 तक होने वाला है। इससे पूर्व 28 दिसंबर को दोपहर कलश यात्रा निकाली जायेगी।

       कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रम्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष एड बी एल शर्मा , अग्रोहा विकास ट्रस्ट ठाणे के अध्यक्ष राजेश हलवाई ,श्याम परिवार ,वागले इस्टेट की अध्यक्ष सुमन शर्मा और इन संस्थाओं के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।         ओमप्रकाश शर्मा ने आयोजन समिति के अध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्रा की अध्यक्षता में रामचंद्र तोदी और ,सत्यनारायण शर्मा को कार्याध्यक्ष ,प्रदीप गोयनका को महामंत्री , वीरेंद्र रूंगटा को कोषाध्यक्ष , प्रमोद माखरिया ,जनार्दन शर्मा ,राजेश हलवाई , ललित भिंडा को सचिव , विश्वनाथ बागडिया को जिम्मेदारियां बाँट दी है। जय परशुराम सेना के उपाध्यक्ष आचार्य पंडित सुभाष शर्मा , महासचिव आचार्य पंडित अवनीश पांडेय और पुरुष व महिला आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए लोगों से संपर्क में जुटे हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक नेता बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता 

Aman Samachar

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिक्षाविद प्रोफ़ेसर जावेद खान का निधन

Aman Samachar

भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत चाविंद्रा की पानी की टंकी का उद्घाटन

Aman Samachar

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

NCL Recruitment 2020: Over 300 vacancies of operator notified, 10th pass can apply

Admin

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin
error: Content is protected !!