Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जी.एम.मोमिन वुमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर में छात्रों का विदाई समारोह संपन्न 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ,नासिक द्वारा संचालित गुलाम मोहम्मद मोमिन वुमेंस कॉलेज भिवंडी अध्ययन केंद्र में पढ़ने वाले टी.वाई.बी.ए.के छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा हाल में आयोजित किया गया।
          समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन ने किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों से अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपनी क्षमता को निरंतर बढ़ाने की सलाह दी।समारोह में कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी के महासचिव सुहैल फकीह,कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे,जी.एम.मोमिन वुमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.तबस्सुम शेख,प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, प्रिंसिपल जवेरिया काजी,इरफ़ान बर्डी आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर अब्दुल अजीज अंसारी ने उद्घाटन भाषण प्रस्तुत करते हुए छात्रों को अनेकों उपयोगी सलाह एवं आशीर्वाद दिया।
         जिया-उर-रहमान अंसारी ने शिक्षा के महत्व और उपयोगिता पर छात्रों से बात की और करियर संबंधित मार्गदर्शन भी किया।उन्होंने छात्रों से अपनी शैक्षिक यात्रा जारी रखने और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया।उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी के साथ-साथ अपना टैलेंट भी दिखाया जिसकी काफी तारीफ हुई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने स्वरचित रचनायें, कविता,शेर वो शायरी,विदाई गीत,भाषण,ड्रामा आदि प्रस्तुत किये जिसकी अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहना की।खान तरन्नुम बशीर एवं साथियों द्वारा “एक शिक्षक का जीवन” शीर्षक के तहत एक नाटक प्रस्तुत किया जिसमें एक शिक्षक के जीवन के संघर्ष को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया जिसकी खूब सराहना की गयी।
          सुहैल फकीह साहब ने अपने सम्बोधन में  छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम की शुरुआत अंसारी शाइस्ता द्वारा कुरान पाठ से हुआ।खान तरन्नुम फखरुद्दीन,अंसारी सदफ,खान तरन्नुम बशीर ने इस कॉलेज में अपने तीन साल के अनुभव कुछ इस तरह बयां किए कि कइयों की आंखों में आंसू आ गए।इस अवसर पर छात्रों द्वारा अतिथियों और शिक्षकों को उपहार भी भेंट किए गए।मुख्लिस मदू,सिब्तैन कशेलकर, प्रो अमीर हमजा साकिब, डॉ कुतुबुद्दीन शाहिद,डॉ अबू तालिब अंसारी,डॉ मतीउल्लाह खान,ज़ाकिर हुसैन खान,अनवारुलहक़ खान,आमिर कुरैशी, शाद पटेल, निशा पटेल आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
         समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी, नूह पटेल ,सुफिया मोमिन,एजाज हाशमी,तहूर मोमिन एवं बी.ए.तृतीय वर्ष के सभी छात्र -छात्राओं  के प्रयासों और सहयोग से खूबसूरत कार्यक्रम की प्रस्तुति संभव हो सकी।कार्यक्रम का सूत्र संचालन टी.वाई.बी.ए.की दो छात्राएँ अल-शिफा और सबा ने बखूबी अंजाम दोय।उर्दू की प्रवक्ता सूफ़िया मोमिन ने आभार प्रदर्शन किया तथा राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

संबंधित पोस्ट

जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे का भाजपा महिला मोर्चा ने माँगा इस्तीफा

Aman Samachar

दो दिन में शहर के 29 हजार 352 नागरिकों का टीकाकरण – महापौर

Aman Samachar

सड़कों की दुर्दशा को लेकर मनसे ने किया चक्काजाम आंदोलन

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया पेंशनर्स लाउंज का शुभारंभ

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

चक्रवात के कारण 21 से 24 मई के बीच राज्य भर में भारी बारिश का अनुमान

Aman Samachar
error: Content is protected !!