Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू बैंक ने लॉन्च की एक और उद्योग में अपनी तरह की पहली अभिनव क्रेडिट कार्ड पेशकश- स्वाइपअप

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज क्रेडिट कार्ड उद्योग में अपनी तरह का पहला प्लेटफॉर्म- स्वाइपअप प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। इस प्लेटफॉर्म से, एयू बैंक अन्य बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों को एयू क्रेडिट कार्ड में से एक में अपग्रेड करने का अवसर प्रदान करेगा। बैंक ने 2-3 सेकंड के भीतर ग्राहकों के मौजूदा क्रेडिट कार्ड की तुलना करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। इसके बाद, मिनटों के भीतर वे त्वरित संपूर्णतः (एंड-टू-एंड) डिजिटल प्रक्रिया के जरिये क्रेडिट लिमिट, कैशबैक, रिवार्ड पॉइंट्स को अपग्रेड कर सकते हैं ताकि कार्ड उनकी वर्तमान जीवन शैली से मेल खा सके।

        क्रेडिट कार्ड दो दशकों से प्रचलन में हैं और साल-दर-साल बेहतर विकास दर के साथ वृद्धि कर रहे हैं। लेकिन, जब आप इसे ग्राहक के दृष्टिकोण से देखते हैं  तो अधिकांश ग्राहक अपनी आय और जीवन शैली में लगातार प्रगति के बावजूद कई वर्षों तक अपने क्रेडिट कार्ड पर समान सुविधाओं और ऑफ़र का उपयोग करना जारी रखते हैं। उनका क्रेडिट कार्ड आवेदन जमा करने के समय उनकी जीवन शैली के अनुसार ही चलता रहता है। हालांकि कई बैंक क्रेडिट सीमा बढ़ाने की पेशकश करते हैं लेकिन फिर भी सुविधाएं और लाभ अपरिवर्तित ही रहते हैं। इसका अर्थ है कि ग्राहक क्रेडिट कार्ड की उन सुविधाओं का उपयोग करना जारी रखते हैं जो उनकी वर्तमान जीवनशैली से मेल नहीं खाती हैं। एयू बैंक ने ग्राहकों की इस ज़रूरत को पहचाना और स्वाइपअप प्लेटफॉर्म के साथ इस ज़रूरत को पूरा करने का फैसला किया।

       स्वाइपअप प्लेटफॉर्म उन ग्राहकों पर केंद्रित है जिनके पास किसी अन्य बैंक का क्रेडिट कार्ड है और वे अपनी वर्तमान जीवनशैली से मेल खाते हुए अपग्रेडेड क्रेडिट कार्ड से लाभ उठा सकते हैं। अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारक अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड का विवरण प्रदान कर सकते हैं और 2-3 सेकंड के भीतर एयू क्रेडिट कार्ड की उन्नत श्रेणी के लिए अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इन कार्डों में उच्च क्रेडिट सीमा, उच्च कैशबैक, बेहतर रिवार्ड पॉइंट्स, शून्य सदस्यता शुल्क और कई अन्य सुविधाएं होंगी जो उनके मौजूदा क्रेडिट कार्ड से अपग्रेड हैं।

      स्वाइपअप प्लेटफॉर्म में जारी किए गए क्रेडिट कार्ड एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा पेश किए जाने वाले मौजूदा क्रेडिट कार्ड से अलग हैं। जहां एक ओर कार्ड की नई रेंज ग्राहकों को बेहतर सेवाओं की पेशकश करती है, वहीं दूसरी ओर कार्ड कार्ड का प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल होने की वजह से यह बेहतर वातावरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित पोस्ट

ओबीसी आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर मोर्चा निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

सिडबी और आईपीपीबी ने अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों के विकास के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

कामगारों के न्याय के लिए कांग्रेस हमेशा मजबूती से खडी रहेगी – नाना पटोले

Aman Samachar

32वीं ‘ठाणे महापौर वर्षा मैराथन’ 30 अगस्त 2026 को होगी

Aman Samachar

सड़क पर एक भी गलती परिवार की ज़िंदगी बर्बाद कर सकती है-  प्रताप सरनाइक

Aman Samachar
error: Content is protected !!