Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार – सांसद अरविंद सावंत 

ठाणे ( इमरान खान )  शिवसेना उपनेता स्वर्गीय अनंत तरै की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत के हाथों अनंत तरे फाउंडेशन नामक सेवाभावी और सामाजिक संस्था का शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अनंत तरे  से उनके विशेष व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध थे।  लेकिन स्वर्गीय तरे के दिल में ठाकरे परिवार के प्रति जो निष्ठा थी, वह एक राजनीतिक आदर्श का संदेश दे रहा है । मुझे गर्व है कि स्वर्गीय तरे सदैव एक समर्पित शिवसैनिक की तरह शिवसेना और ठाकरे परिवार के साथ निष्ठावान बने रहे। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सुपुत्री डॉक्टर दक्षता तरे द्वारा गठित अनंत तरे फाउंडेशन बदलते समय के साथ सेवाभावी कार्यों का कीर्तिमान बनाएगा ऐसा उनका निजी विश्वास है।

       शिवसेना उपनेता, ठाणे के पूर्व महापौर, श्री एकवीरा देवस्थान ट्रस्ट और महाराष्ट्र कोली समाज संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अनंत तरे के आदर्शों को आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए स्वर्गीय तरे की सुपुत्री डॉक्टर दक्षता तरे ने अनंत तरे फाउंडेशन गठित की है।  इसी फाउंडेशन के शुभारंभ के अवसर पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि ठाकरे परिवार के प्रति जो निष्ठा उन्होंने निभाई वह गौरवमय इतिहास बना हुआ है। तरे परिवार की निष्ठा ठाकरे परिवार के प्रति सदैव बनी रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन आनंद पार्क स्थित मैदान में किया गया।

       सर्वप्रथम स्वर्गीय तरे की प्रतिमा का पूजन कर दीप प्रज्वलन किया गया । इस अवसर पर सांसद अरविंद सावंत, सांसद राजन विचारे, ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त भुजंगराव मोहिते,  श्रीमती हेमलता अनंत तरे व अन्य मान्यदरों के हाथों अनंत तरे फाउंडेशन के लोगो का भी अनावरण किया गया।जबकि अनंत तरे फाऊंडेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद अरविंद सावंत, सांसद राजन विचारे, ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त भुजंगराव मोहिते, शिवसेना ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे, ठाणे लोकसभा संपर्क प्रमुख मधुकर देशमुख, ठाणे शहरप्रमुख प्रदीप शिंदे, पूर्व उप महापौर, ओवळा माजीवाडा विधानसभा प्रमुख नरेश मणेरा, पूर्व नगरसेवक अॅड. कृष्णकुमार कोळी, शिवसेना प्रवक्ता चंद्रभान आझाद, महाराष्ट्र कोळी समाज संघ उपाध्यक्ष अरविंद चिव्हे, संजिव कोळी, सुनिल कोळी, मदन भोई, योगेश भोईर, विक्रम भोईर, दादु शिंदे, मनोज पाटील, मयुर पैलकर, वैशाली मोरे, दर्शना शिंदे, नंदा कोथळे, जया बामगुडे, संतोष दंत, दिगंबर सुखी, जे.एन.शहा, प्रल्हाद कदम आदि उपस्थित थे।

            तरे परिवार की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती हेमलता अनंत तरे, पूर्व नगरसेवक संजय तरे, पूर्व नगरसेविका, ठाणे जिलामहिला उप संघटक महेश्वरी संजय तरे, अनंत तरे फाऊंडेशन की अध्यक्षा डॉ. दक्षता अनंत तरे, महाराष्ट्र कोळी समाज संघ के अध्यक्ष जयेश अनंत तरे, डॉ. प्राजक्ता जयेश तरे, पायलट विशाल संजय तरे, डॉ. जस्मिन अवदूत राजके, डॉ. आकांक्षा संजय तरे, अवदूत राजके, कु. निशिता जयेश तरे, कु. अनय अवदूत राजके आदि आदि का योगदान रहा। जबकि कार्यक्रम का सूत्रसंचालन सचिन चव्हाण और आभार प्रदर्शन पूर्व नगरसेविका महेश्वरी तरे ने किया।

संबंधित पोस्ट

जिजाऊ की समाज सेवा से प्रेरित हज़ारों स्टूडेंट्स ने गुरु पूर्णिमा पर नीलेश भगवान सांबरे को दी शुभकामनाएं 

Aman Samachar

ठाणे मुक्ति आन्दोलन के योद्धाओं की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर दी आदरांजलि 

Aman Samachar

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

एमएमआर क्षेत्र में 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण पूरा करने वाला नवी मुंबई पहला शहर बना 

Aman Samachar

डोलखांब विभाग के शिवसेना , राकांपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar

महिला उनके ऊपर गिरने वाली थी ,जमानत के बाद विधायक आव्हाड का विस्फोटक बयान

Aman Samachar
error: Content is protected !!