Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा ने मूक मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की 

ठाणे [ इमरान खान ] राकांपा नेता व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड के परिवार को मारने की धमकी देने के मामले को लेकर मनपा सहायक आयुक्त महेश आहेर बर्खास्त करने की मांग को लेकर मुंब्रा में मूक मोर्चा निकाला गया। राकांपा के शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे , सैयद अली अशरफ , मुंब्रा-कलवा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान के नेतृत्व में निकले मूक मोर्चा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राकांपा नेताओं ने मनपा अधिकारी के खिलाफ मामला दर्जकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पिछले हफ्ते महेश अहेर का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था।  इस ऑडियो क्लिप में मनपा अधिकारी महेश अहेर का कहना है कि उन्होंने जितेंद्र आव्हाड के परिजनों को मारने के लिए शूटर तैनात किए हैं।  इस ऑडियो क्लिप के कारण डा आव्हाड के परिवार की जान को खतरा है। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मुंब्रा से राकांपा कार्यकर्ता दारुल फलाह मस्जिद से डा बाबासाहेब अंबेडकर चौक तक मौन मार्च निकाला गया।  काले कपड़े पहनकर और सिर पर काली फीते बांधकर बड़ी संख्या में स्त्री-पुरूषों ने इस मार्च में भाग लिया।

      मनपा के सहायक आयुक्त महेश आहेर का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है।  उस बातचीत में राकांपा नेता डा आव्हाड की बेटी, उनके दामाद को दाऊद के हस्तक बाबाजी की सुपारी देने की बात कही गई है। इस संबंध में वर्तक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राकांपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने में सबसे आगे रहने वाली पुलिस द्वारा महेश अहेर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके विरोध में आज मुंब्रा में मूक मोर्चा निकला गया। ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे ने चेतावनी भी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आगे मोर्चा हिंसक हो सकता है।

      इस मोर्चे में ठाणे शहर अध्यक्ष सुजाता घाग , पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान, सिराज डोंगरे, नादिरा यासीन सुर्वे, हफीजा नाइक, जाफर नोमानी, सुलोचना पाटिल, रूपाली गोटे, फरजाना शाकिर शेख, आशरीन राउत, जमीला नासिर खान, युवा अध्यक्ष पल्लवी जगताप, महिला विधानसभा अध्यक्ष सबिया मेमन सहित बड़ी महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

भिवंडी पुलिस ने चार गजेडियों को किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन ,इंजेक्शन व संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए प्रशासन – सैयद अली अशरफ

Aman Samachar

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलते ही जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर किया गया 

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा के धार्मिक स्थलों में नगर सेवक पठान ने सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मलाल का दमदार फर्स्ट लुक हुआ जारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!