Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्लस्टर कार्यान्वयन को लेकर नागरिकों में फैला भ्रम दूर करने की मांग 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे पूर्व कोपरी में क्लस्टर परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। जिसको लेकर भाजपा स्लम प्रकोष्ठ के प्रमुख कृष्ण भुजबल ने मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से मुलाकात कर भ्रम दूर करने का अनुरोध किया है।  उस समय सभी नागरिकों की सहमति से ही परियोजना को पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अभी तक किसी बिल्डर की नियुक्ति नहीं की गई है। अभी सिर्फ बायोमेट्रिक और नंबरिंग का काम चल रहा है। आयुक्त बांगर ने स्पष्ट किया है कि समझौतों पर कोई हस्ताक्षर न करे।

          भाजपा स्लम प्रकोष्ठ के प्रमुख कृष्णा भुजबल ने आज आयुक्त बांगर से मुलाकात कर क्लस्टर को लेकर कोपरी वासियों की पीड़ा को बयां किया। इस मौके पर शेखर निकम, सचिन कुटे, परशुराम नेहे, तानाजी पावले, संजय यादव आदि मौजूद रहे। हम कोपरी में क्लस्टर परियोजना का समर्थन करते हैं। इस परियोजना के लिए हजारों कोपरीवासी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे, विधायक संजय केलकर से न्याय की गुहार लगाई है।  हालाँकि, इस परियोजना के कुछ मुद्दों को लेकर नागरिकों में अभी भी भ्रम है।
क्लस्टर सेल ने संपत्ति के मालिकों / कब्जाधारियों के आवासों और ढांचों का सर्वेक्षण कर कब्जाधारियों की सूची भाग-1 तैयार की है।  हालांकि कोपरी क्षेत्र में अभी बायोमीट्रिक सर्वे का काम चल रहा है। ऐसे में सर्वे पूरा नहीं होने पर ड्राफ्ट लिस्ट पार्ट-1 का प्रचार क्यों किया गया, बायोमेट्रिक्स पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों द्वारा रहवासियों को एक डिवेलपर के ऑफिस से एग्रीमेंट करने को कहा जा रहा है।  क्या मनपा ने किसी से एग्रीमेंट किया है। यह कंपनी, जिसके साथ नागरिकों को क्लस्टर परियोजना के संबंध में समझौता करना चाहिए।  इन मुद्दों को लेकर नागरिकों के मन में भ्रम था। जिसे लेकर भुजबल ने मनपा आयुक्त बांगर से मुलाक़ात कर निवेदन दिया है।

संबंधित पोस्ट

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

बाढ़ के कारण राज्य परिवहन निगम के किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि रद्द

Aman Samachar

केएल डीम्ड (टू बी) यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश राज्‍य कौशल विकास निगम के साथ मिलकर राज्‍य कौशल प्रतियोगिता 2021 की मेज़बानी की

Aman Samachar

वराला देवी तालाब की स्वच्छता मुहिम की मनपा आयुक्त के आदेश पर हुई शुरुआत

Aman Samachar

कोरोना वैक्सीन आते ही टीकाकरण मुहीम शुरू करने के लिए जिला प्रशासन सुसज्ज – जिलाधिकारी

Aman Samachar

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्रिसमस पर शिवशांति प्रतिष्ठानने निकाली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!