Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे में 12 मार्च को श्रीमद भागवत गीता के पाठ वाचन कार्यक्रम में नानी बाई रो मायरो फेम यती किशोरी जी आ रही है। गोस्वामी जन्माष्टमी दास अधिकारी अपने सहयोगियों के साथ पाठ वाचन की प्रस्तुति करेंगे।

यह कार्यक्रम भागवत कथा प्रेमी जनसेवक एडवोकेट बनवारीलाल शर्मा की स्मृति में 12 मार्च 2023 की शाम 3.30 बजे से 7 बजे के दौरान पुरातन श्रीदत्त मंदिर , दमानी इस्टेट , हरीनिवास , ठाणे पश्चिम में आयोजित किया गया है। पूरे देश में सुविख्यात यती किशोरी जी ठाणे में दूसरी बार आ रही हैं। इस कार्यक्रम में आप सभी आमंत्रित हैं।

          आयोजक मंडल के ओमप्रकाश शर्मा , आचार्य पं. सुभाष शर्मा , आचार्य पं. अवनीश पांडेय , प्रदीप गोयंका ,बालमुकुन्द मिश्रा ,रामचंद्र तोदी ,लक्ष्मीकांत मूंदड़ा ,राजेश हलवाई ,वीरेंद्र रूंगटा ,मनीष मित्तल ,जितेन्द्र शर्मा ,जितेन्द्र खेतान ,डा पवन महेश्वरी ,शशिकांत शिर्के ,दिलावर सिंह नेगी ,आर के सिंह आशीष शुक्ला ,आनंद शर्मा , शिवप्रकाश बुदेका ,कमलेश अग्रवाल ,राजू पाटील ,नाना झेंडे देशमुख , सुखबिंदर सिंह ,एड दरम्यान सिंह बिष्ट आदि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास करा रहे हैं।

           जय परशुराम सेना के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जनसेवक एड बी एल शर्मा का 4 फरवरी 2023 को दुखद निधन हो गया। वे सामाजिक कार्यों के साथ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करते रहे। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूकता लाने के साथ एक अच्छे साहित्यकार को सम्मानित करते थे। हिंदी के साथ मराठी भाषा को जोड़ने का उन्होंने प्रयास किया है। प्रति वर्ष एक साहित्यकार को कवि सम्मेलन के मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित करने का काम किया है। उनकी अनुपस्थिति में उनके कार्यों को आगे बढ़ाने के एक साहित्य परिषद आयोजित करने का उद्देश्य है जिसके माध्यम से जनसेवा , समाजसेवा , निःस्वर्थ जीवन जीने आदि मुद्दों पर परिचर्चा की जायेगी। इस मंच से प्रतिवर्ष साहित्यकारों और अच्छे वकीलों को सम्मानित किया जाएगा ।

संबंधित पोस्ट

चंद्रवीर यादव के निर्मला फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नियुक्त होने लोगों दी बधाई 

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

न बैंड बाजा न शहनाई बगैर दहेज की शादी सम्पन्न

Aman Samachar

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली पेशी 22 फरवरी को

Aman Samachar

अमृता विश्वविद्यापीठम,टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स,२०२२ में विश्व में पचासवें स्थान पर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!