Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को टास्क फोर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में दो सप्ताह का कडा प्रतिबन्ध लगाने का संकेत दिया है। बैठक में आक्सीजन प्लांट लगाने ,बेड की उपलब्धता, रेमेडिसविर का उपयोग, उपचार प्रोटोकॉल, सुविधाओं की क्षमता में वृद्धि और सीओवीआर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने  व सभी आरोग्य कर्मियों को टीका लगाने का निर्देश दिया है।  

          बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, चिकित्सा शिक्षा अमित देशमुख ,मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ,मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशिषकुमार सिंह , प्रधान सचिव विकास खरगे , टास्क फ़ोर्स के डा संजय ओक ,डा शशांक जोशी , डा अविनाश सुपे ,डा वुड वालिया ,डा वसंत नागवेकर ,डा राहुल पंडित ,डा जहीर वीरानी डा ओम श्रीवास्तव ,डा तात्याराव लहाने ,आरोग्य विभाग के प्रधान सचिव डा प्रदीप व्यास वैद्यकीय शिक्षा सचिव सौरव आदि उपस्थित थे।                   

              मुंबई में रविवार को कोरोना के 9989 नए मामले सामने आए और 58 मौतें हुईं हैं। नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7201 नए मामले सामने आए और 63 मौतें हुईं हैं। 3,240 रिकवर हुए हैं। यहां कुल मामले 2,78,556 हैं। कुल 2,17,313 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 55,474 हैं। कोरोना से 5,769 की जान जा चुकी है। शनिवार को उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है।  रविवार को बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कोरोना संकट को रोकने के लिए लाक डाउन लगाने का संकेत देते हुए सर्वसमावेशक कार्य योजना  बनाने की बात कहा है। टास्क फ़ोर्स की ओर से कहा गया है कि 95 फीसदी मरीजों का योग्य उपचार लेकर घर  में ठीक हो सकते हैं।  सिर्फ गंभीर मरीजों का अस्पताल में भर्ती कर उपचार की आवश्यकता है इसके लिए जनजागरण करने की आवश्यकता है। 

संबंधित पोस्ट

टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के कौशल विकास में मदद करने के लिए वेब 3.0 पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

नाला सफाई व सडकों की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आयुक्त ने अधिकारीयों को दिया निर्देश

Aman Samachar

नवचर्चित भोजपुरी फ़िल्म रघुराम का सेकंड लुक हुआ जारी

Aman Samachar

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

संपत्ति कर समस्या सुलझाने के लिए सभी प्रभाग समिति कार्यालय में प्रति शनिवार को कर अदालत

Aman Samachar

किसान मजदूर विरोधी केंद्र के क़ानून के खिलाफ शहर कांग्रेस ने एकत्र किये 2 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!