Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का शानदार आयोजन

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी,नासिक द्वारा संचालित केएमई सोसायटीज़ गुलाम मोहम्मद मोमिन वीमेंस कॉलेज, भिवंडी स्टडी सेंटर की छात्राओं के लिए शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कोकण मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री तल्हा फकीह ने की।आप ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि दुनिया अब महिलाओं के अधिकारों की बात कर रही है।जब्कि हमारे नबी (स.)चौदह सौ साल पहले ही महिलाओं के अधिकारों की बात की और सम्मान बख़्शा।
        प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी और जवेरिया काजी ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने उद्घाटन भाषण दिया।उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर एक दिलचस्प भाषण दिया और कहा कि हमारी छात्राओं और महिलाओं को चाहिए कि नैतिकता और शरीयत की मर्यादाओं का पालन करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए।जवेरिया काजी साहिबा ने समाज में महिलाओं के मूल्य और स्थिति को स्पष्ट करके छात्राओं को सशक्त होने के लिए प्रोत्साहित किया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में बीए और एमए  की छात्राओं ने विशेष रूप से काफी उत्साह दिखाया। इस मौके पर छात्राओं  ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया,जिसकी काफी सराहना हुई।
        कार्यक्रम की शुरुआत फरहीन  के क़ुरआन के पाठ से हुआ।इस अवसर पर मंतशा ने हम्द,मुबश्शेरा ने नातपाक,तरन्नुम खान ने अपनी स्वरचित औरत शीर्षक की नज़्म पेश की,मंतशा ने नज़्म के साथ भाषण भी प्रस्तुत किया। साइस्ता खान ने अपने भाषण में महिलाओं की महानता का वर्णन किया।सायका ने अपनी कविता दर्शकों के सामने पेश की।सैयद महजबीन ने महिलाओं के उत्पीड़न और लाचारी और इसके खिलाफ कैसे लड़ सकते हैं,विषय पर अपनी राय व्यक्त की।इस मौके पर टीवाईबीए की छात्रा खान तरन्नुम ने मां-बेटे की भावनाओं को नाटकीय अंदाज में पेश कर सबका मन मोह लिया।सभी अतिथियों ने छात्राओं के सभी प्रस्तुति की खूब सराहना की।समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी,सोफिया मोमिन,सय्यद एजाज़ हाश्मी और तहूर मोमिन के सहयोग और मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सराहनीय प्रस्तुति संभव हो सकी।कार्यक्रम का सूत्र संचालन टीवाईबीए की छात्रायें अल-शिफा और सबा ने बड़े अच्छे अंदाज़ में किया।अब्दुल अजीज अंसारी के आभार प्रदर्शन के साथ के साथ समारोह समाप्त हुआ।

संबंधित पोस्ट

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का रामसुब्रमणियन एस. ने कार्यभार किया ग्रहण 

Aman Samachar

वाशी व सीबीडी बस स्टैंड पर 23 सितम्बर से पास , पूरी क्षमता से बस सेवा होगी शुरू 

Aman Samachar

 युवकों की पिटाई में घायल बुजुर्ग से मिलकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया सहयोग का आश्वासन 

Aman Samachar

सरकार के नियमानुसार बूस्टर डोज देने की तैयारी में जुटी ठाणे मनपा – नरेश म्हस्के 

Aman Samachar

महिला के गले से सोने की चैन झटककर मोटर सायकिल सवार चम्पत 

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!