Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की पांच विशेष समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों में चार महिलाऐं 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा की पांच विशेष समिति सभापतियों के निर्वाचित होने की घोषणा पीठासीन अधिकारी व रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने किया है। प्रभाग समितियों के अध्यक्ष पद की तरह विशेष समितियों में महिला नगर सेविकाओं को अधिकांश अवसर देने की बात कहते हुए महापौर नरेश म्हस्के ने नव निर्वाचित सभापतियों का सत्कार किया है।

                  मनपा की पांच विशेष समितियों के अध्यक्ष पद के लिए आज वेबिनार के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गयी। जिसमें आरोग्य समिति सभापति पद के लिए निशा पाटील , क्रीडा व सांस्कृतिक समिति के पद के लिए प्रियंका पाटील , गलिच्छ बस्ती निर्मूलन सभापति पद के लिए साधना जोशी , महिला व बाल कल्याण समिति सभापति पद के लिए राधाबाई जाधवर व शिक्षण समिति सभापति पद के लिए योगेश जानकार निर्वाचित हुए हैं।  मनपा की पांच विशेष समिति सभापति पद के  नवनिर्वाचित सभापतियों का अभिनन्दन करते हुए महापौर म्हस्के ने शुभकामना दी है . मनपा शिक्षण समेत अन्य नवनिर्वाचित सभापति को महापौर म्हस्के , उप महापौर पल्लवी पवन कदम ,पूर्व उप महापौर रमाकांत मढवी , पूर्व स्थाई समिति सभापति राम रेपाले , नगर सेवक हनुमंत जगदाले , नगर सेविका उषा भोईर ,मिनल संख्ये शर्मीला गायकवाड , नम्रता पमनानी आदि ने स्वागत किया है।

संबंधित पोस्ट

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

गड्ढों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू करने की भाजपा ने की मांग

Aman Samachar

कोविड से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करें – उप जिलाधिकारी

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar

दिव्यांगों को रोजगार के लिए महापौर ने दिए स्टाल

Aman Samachar

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!