Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मीरा भयंदर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में भवन निर्माता श्याम सुंदर दूबे व पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता , मीरा भयंदर भाजपा जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास की उपस्थिति में मुंबई विद्यापीठ हिंदी विभाग के डा करुणा शंकर उपाध्याय को ब्रम्ह गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।
       विप्र फाउंडेशन और ब्रम्ह फाउंडेशन द्वारा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा , समाज सेवक सुभाष शर्मा के मार्गदर्शन में भयंदर पूर्व की जैसलपार्क चौपाटी आयोजित जयंती महोत्सव में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है। इस महोत्सव में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा , सिने टीवी कलाकार अमर उपाध्याय , मीरा भयंदर मनपा के लेखाधिकारी अजीत कुलकर्णी और समाज सेविका आशा विहारीलाल शर्मा को ब्रम्ह गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
शेरे शेखावटी , जनसेवक एड बी एल शर्मा की स्मृति में आयोजित जयंती महोत्सव में मुद्रा कलानिकेतन के कलाकारों द्वारा भक्तिमय गीत ,संगीत व नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। एड शर्मा ने ठाणे शहर में रहने के बावजूद भायंदर में जयंती कार्यक्रम के आयोजन की न सिर्फ शुरुआत की बल्कि उन्हेंने बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का कार्य किया। आज उनकी दूरदृष्टि , संगठन कुशलता के चलते बड़ी संख्या लोग जुड़े है। उनकी अनुपस्थिति में भी भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की अपार भीड़ जमा थी। एड शर्मा के कार्यों चलते आज भी लोग उनके साथ खड़े हैं। उनके कार्यों को आगे बढाने के लिए उनके समर्थक और सहयोगी पूरी तरह सक्रीय है। आचार्य सुभाष शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा , छेदीलाल पुरोहित , बिहारीलाल शर्मा , शिवप्रकाश बुधेका , पवन शर्मा , महेंद्र पुरोहित ,रामअवतार शर्मा , श्रीकृष्ण जोशी आदि ने विशेष परिश्रम किया है।

संबंधित पोस्ट

पारिवारिक मृदुता, प्रसन्नचित  बच्चों की परवरिश पर ध्यान केंद्रित करती दाजी की नई पुस्तक ‘द विजडम ब्रिज’

Aman Samachar

केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 3,650 छात्रों ने प्राप्‍त की स्नातक, स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट की उपाधि  

Aman Samachar

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar

500 से अधिक मुंबई के युवा जीवन रक्षक के रूप में पंजीकरण कराने के लिए आगे आए 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

एनएसडीएल ने भारत में डिजिटल प्रतिभूति बाजार के संचालन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जश्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!