Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना मरीजों की सेवा के लिए 2 एम्बुलेंस का नगर विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

मुंबई  , कोरोना मरीजोंकी की संख्या अभी घट रही है इसलिए हमे बेपरवाही नहीं करनी चाहिए। आने वाले महीनों में तीसरी लहर के आने की संभावना है और कोरोना की तीसरी लहर छोटे बच्चो के लिए अधिक हानिकारक होने का भय भी है। इसलिए जब तक कोविड पूरी तरह से खत्म नहीं हो जा तब तक हमें सावधान रहने की जरूरत है यह राय शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्त की है।  शिवसेना के भांडुप विधायक रमेश कोरगांवकर ने ‘एस’ वॉर्ड के लिए उपलब्ध कराई हुई २ एम्बुलेंस आज मंत्री शिंदे के हाथो प्रशासन को सौंप दि गयी, तभी वे बोल रहे थे।

            मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दी गयी लोकडाउन की सुचना पर अमल करने की वजह से कोविड के मरीजोंकी संख्या कम करने में हमे सफलता मिल रही है। इसलिए सभी को मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करना चाहिए यह अपील श्री शिंदे ने की है। शिवसेना और एम्बुलेंस का हमेशा एक अलग ही रिश्ता रहा है। संकट के समय में हर कोई शिवसेना की एम्बुलेंसों को याद करता है और उनके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सहायता मिलती है। अभिनेता अमिताभ बच्चन को जब एम्बुलेंस की जरूरत पड़ी तब भी, शिवसेना की एम्बुलेंस उनके लिए उपलब्ध थी इस बात पर शिंदे ने ध्यान आकर्षित किया।
मंत्री शिंदे ने कहा ही, कोविड की पहली लहर में हम सभी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अस्पतालो में बेड्स पाने से लेकर हर चीज के लिए कईओ कों दौड़ना पड़ा। लेकिन थोड़े दिनों बाद कोरोना मरीजोंकी संख्या घटने की वजह से कोरोना का संकट खत्म होता दिख रहा था। लेकिन वास्तव में फिर से कोरोना की दूसरी लहर आ गयी। इसलिए कोरोना मरीजोंकी की संख्या घटने के बावजूद भी हमें बेपरवाही नहीं करनी चाहिए। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रहने की सलाह उन्होंने दी।
विधायक रमेश कोरगांवकर ने विधायक निधि से एक अच्छी सामाजिक परियोजना को लागू किया है। हर कोई चाहता है कि एम्बुलेंस का उपयोग कम से कम किया जाए लेकिन जब भी मरीजोंको को एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी तभी तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध होगी, यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की सूचना मंत्री ने की।

इस कार्यक्रम में विधायक रमेश कोरगांवकर, विधायक सुनील राउत, पूर्व सांसद संजय पाटिल, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष राजराजेश्वरी रेडकर, वार्ड समिति की अध्यक्ष दीपमाला बढे, पार्षद दीपाली गोसावी, सुवर्णा करंजे, महिला विभाग संघटक संध्या वढावकर, नगर निगम के सहायक आयुक्त विभास आचरेकर उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता बीएमएल मुंजाल का बिज़नेस एक्सीलेन्स थ्रू लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार

Aman Samachar

कैथौला रियासत के कुंवर यादवेन्द्र बहादुर सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन

Aman Samachar

नारायण राणे के केंद्र में मंत्री बनने से शिवसेना – भाजपा में संघर्ष के आसार बढे

Aman Samachar

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली टनल निर्माण के प्रदूषण से राहत मिलने पर मुल्लाबाग के निवासियों ने व्यक्त किया आभार     

Aman Samachar
error: Content is protected !!