Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो ने भारत में लॉन्‍च किया “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में नंबर वन यूरोपियन कार ब्रैंड, रेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरआईपीएल)  ने  अपने शानदार कैम्‍पेन “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” के लॉन्‍च की घोषणा की है। इस अभिनव और आकर्षक पहल से इस ब्रैंड के साथ भारतीयों के अनुभव और उनके जुड़ने के तरीके को नए अंदाज में पेश‍ किया जाएगा।

     रेनो दो असाधारण पहलों की पेशकश करेगा: “शोरूम ऑन व्हील्स” और “वर्कशॉप ऑन व्हील्स”। ये दोनों रेनो के राष्ट्रव्यापी कैम्‍पेन का हिस्सा हैं, और इन्हें 26 राज्यों तथा 3 संघ-शासित क्षेत्रों में फैले 625 स्थानों में चलाया जाएगा। यह ऐतिहासिक कैम्‍पेन भारतीय बाज़ार में इस प्रकार की पहली गतिविधि हैं और देश में रेनो के लिए उल्लेखनीय बदलाव की शुरुआत का प्रतीक है।

     “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” कैम्‍पेन नवाचार और ग्राहक-केन्द्रीयता के प्रति रेनो की वचनबद्धता का प्रमाण है। “शोरूम ऑन व्हील्स” के माध्यम से शोरूम जैसा अनुभव सीधे ग्राहकों के दरवाजे तक पहुँचा कर और “वर्कशॉप ऑन व्हील्स” के द्वारा सुविधानाजक तथा कुशल व्हीकल सर्विसिंग प्रदान करके रेनो का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक बेमिसाल और आनंददायक अनुभव लेकर आना है। इसके साथ ही, रेनो एक्सपीरियंस डेज़ सभी 625 स्थानों में ऑन-स्पॉट टेस्ट ड्राइव, बुकिंग और कार फाइनेंस के विकल्प प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को वन-स्टॉप समाधान प्राप्त होगा।

     रेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरआईपीएल) के वाइस प्रेसिडेंट -सेल्स मार्केटिंग, श्री सुधीर मल्होत्रा ने इस  पहल को लेकर अपना रोमांच व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि, “रेनो की रणनीति में भारत का अत्यंत महत्व है और हम इस देश में ‘रेनो एक्सपीरियंस डेज़’ कैम्‍पेन आरम्भ करके उत्‍साहित हैं। यह अनूठी पहल अपेक्षाओं से ज्यादा ग्राहक-केन्द्रित अनुभव निर्मित करने के प्रति हमारा समर्पण दर्शाती है। ‘शोरूम ऑन व्हील्स’ और  ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स’ पहलों के  साथ, हमारा लक्ष्य बाधाओं को तोड़ना और भारत के लोगों के साथ अपने सम्बन्ध को मजबूत करते हुए देश के हर कोने में ग्राहकों तक पहुँचना है।”

     अपने मूल देश, फ्रांस में रेनो का अनुकरणीय प्रदर्शन, जहाँ सेल्स वॉल्यूम के मामले में अभी इसका शीर्ष स्थान और यूरोप में दूसरा स्थान है, उत्कृष्टता और निरंतर नवाचार के प्रति इस ब्रैंड की वचनबद्धता के प्रमाण हैं। “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” का शुभारम्भ रेनो इंडिया की विकास यात्रा में अगले चरण का प्रतीक है, क्योंकि यह कंपनी भारतीय बाज़ार में एक जबरदस्त प्रभाव पैदा करने के लिए अपनी सफल रणनीतियों का लाभ उठा रही है।

       “शोरूम ऑन व्हील्स” रेनो के शोरूम्स का एक मोबाइल विस्तार होगा, जहाँ संभावित ग्राहकों को रेनो के नए वाहनों का पता करने और करीब से उनका अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा। इसमें ग्राहकों को विस्तृत जानकारी देने और उन्हें विचारपूर्वक फैसला करने में सहायता करने के लिए विशेषज्ञ विक्रय कर्मी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर “वर्कशॉप ऑन व्हील्स” पहल ग्राहकों के दरवाजे पर रेनो व्हीकल्स की परेशानी रहित मेंटेनेंस और सर्विसिंग सुनिश्चित करेगा। अत्याधुनिक टूल्‍स से लैस और अत्यंत कुशल तकनीशियनों द्वारा संचालित इन वर्कशॉप्स  में देश भर में रेनो के मालिकों को बेमिसाल सुविधा और दक्षता प्राप्त होगी।

      शोरूम ऑन व्हील्स में रेनो के मॉडल्स, जैसे कि वर्सेटाइल ट्राइबर, स्पोर्टी काइगर और स्टाइलिश क्विड का संवादात्मक डिस्प्ले रहेगा, जिससे आगंतुकों को रेनो ने नवीनतम नवाचारों, सुरक्षा संबंधी खूबियों और अत्याधुनिक  टेक्नोलॉजी की छानबीन करने और अपनी सुविधानुसार अपने मनपसंद मॉडल की टेस्ट ड्राइव करने की सुविधा मिलेगी। रेनो ट्राइबर भारत में सामान्य श्रेणी में सबसे सुरक्षित 7-सीटर है जो श्रेष्ठ मूल्य पैकेजिंग के साथ असाधारण क्‍वॉलिटी, मॉड्युलैरिटी और आकर्षक डिजाईन से लैस है। इन सभी खूबियों के अलावा रेनो ट्राइबर में इसकी श्रेणी में 625 लीटर के सबसे बड़े बूट स्पेस में एक है। यह सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा खूबियों के साथ बनाई गई है और ऑक्युपेंट की सुरक्षा के लिए ग्लोबल एनसीएपी द्वारा ऑडिट में इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

संबंधित पोस्ट

प्रेमी की हत्या कर पतरे की पेटी में लाश फेंकने वाली प्रेमिका व उसका भाई गिरफ्तार 

Aman Samachar

आस्था का संयोजक नियुक्त होने पर प्रभाकर सिंह का स्वागत 

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट से आर्थिक दुर्बल स्वर्णो के 10 फीसदी आरक्षण को हरी झंडी मिलने पर जश्न 

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने विविध इलाकों का दौराकर संबंधित अधिकारियोंको दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भृगु सहगल को चीफ सेल्स ऑफिसर के पद पर किया नियुक्त 

Aman Samachar

मध्य प्रदेश में एसटी बस दुर्घटना, मृतक यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

Aman Samachar
error: Content is protected !!