Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पडघा से ठाणे एक्सप्रेस वे बनाया जाये –  रईस शेख 

मुंबई [ युनिस खान ] महाराष्ट्र विधान सभा मानसून सत्र 2023 में तारांकित प्रश्न क्रमांक 68448 के माध्यम से वर्तमान में नासिक से भिवंडी शहर में प्रवेश करने का एकमात्र रास्ता ठाणे वडपे होने के कारण तथा कासेली रोड पर बढ़ती नागरिक बस्ती, लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक व्यवसाय आदि के कारण इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या बनती जा रही है, इस बात पर विधायक श्री. रईस शेख (भिवंडी पूर्व) ने माननीय मंत्रीजी का ध्यान इस बात पर खींचा।

कुछ दिनों पहले हुई इस सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है और अब तक मृत व्यक्तियों के परिवारों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि इस 8-स्तरीय सड़क पर काम करते समय किसी भी प्रकार के रखरखाव की कोई योजना नहीं थी।

साथ ही इस मार्ग पर पडघा में लगने वाले टोल को तत्काल बंद किया जाए, क्योंकि  टोल के माध्यम से सड़क का रखरखाव नहीं किया जा रहा है, यदि यह टोल बंद नहीं करवाया तो  समाजवादी पार्टी इस संबंध में आंदोलन करेगी । इससे पहले पडघा से ठाणे तक एक्सप्रेसवे निर्माण की मांग निवेदनद्वारा मुख्यमंत्रीजी से विधायक रईस शेख ने की थी।

इस संबंध में मा. मंत्रिजी ने जवाब देते हुए कहा  कि पड़घा से ठाणे तक सड़क पर ट्रैफिक की काफी भीड़ है, और इन 8 स्तरीय सड़कों को अगस्त 2024 तक पूरा करने का वादा किया गया है। साथ ही सदन को बताया गया कि ट्रैफिक जाम नियंत्रण के लिए ट्रैफिक वार्डन की भी नियुक्ति की जाएगी। माँग को सरकार मुख्यतः  वडापा से ठाणे एक्सप्रेसवे की मा. विधायक श्री रईस शेखजी मांग पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी ऐसा भी कहा।

संबंधित पोस्ट

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने उद्योग में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन एड-ऑन कवर की शुरुआत की

Aman Samachar

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में आकाश+बायजू के 1,723 छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Aman Samachar

एयू स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा का महापौर के हाथो हुआ उद्घाटन

Aman Samachar

 भिवंडी में वाहन चोरी व सेधमारी के 11 मामलों में ८ आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

कोरोना को रोकने के लिए मनपा आयुक्त ने लोगों से संवाद स्थापित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!