Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई सह उधार कारोबार के लिए वास्तु हाउसिंग से किया समझौता

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, देश का प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने एमएसएमई उधार के लिए वास्तु हाउसिंग फ़ाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ सह उधार समझौता किया. सह उधार मॉडल में समाज के वंचित वर्ग को परेशानी मुक्त उधार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एनबीएफ़सी और बैंक द्वारा संयुक्त उधार की परिकल्पना की गई है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक, श्री सी एम मिनोचा ने बताया कि हमारा बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शुरू किए गए सह उधार मॉडल के तहत अंतिम लाभार्थी को किफ़ायती लागत पर धन उपलब्ध कराते हुए एमएसएमई कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

        श्री मिनोचा ने यह भी बताया कि वास्तु हाउसिंग फ़ाइनेंस के साथ इस साझेदारी से बैंक को एक गुणवत्तापूर्ण एमएसएमई उधार पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिलेगी और ये उन एनबीएफ़सी जिनकी व्यापक पहुँच है तथा वैसे ग्राहक जिनको सुगम रूप से बैंकों से किफ़ायती दर पर उधार प्रदान किए जाएंगे, दोनों के लिए लाभकारी होगा. यह एमएसएमई क्षेत्र में बैंक के संवितरण नेटवर्क को बढ़ाने में सहायक होगा. इस समझौते पर श्री सी एम मिनोचा, मुख्य महाप्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और श्री शकील खान, मुख्य जोखिम अधिकारी, वास्तु हाउसिंग फ़ाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मुंबई में हस्ताक्षर किए गए.

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भारतीय वायु सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

कर्मयोगी स्वर्गीय श्री रामलोचन प्रसाद सिंग ने सैकड़ों लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार

Aman Samachar

चक्रवाती तूफ़ान से 6 लोगों की मृत्यु ,  साढ़े बारह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुँचाया गया

Aman Samachar

 राज्य सरकार को सीधा किये बिना छोड़ूंगा नहीँ – देवेंद्र फडणवीस 

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के जन्म दिन के अवसर पर फूलों का पौधारोपण किया 

Aman Samachar

महाविकास आघाडी के महाराष्ट्र बंद का ठाणे शहर व जिले में मिला जुला असर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!