Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अभिनेता विक्रम राजपूत भोजपुरी फ़िल्म के लिए किए गए अनुबंधित

मुम्बई ,भोजपूरी फिल्मी दुनिया में अभिनेता विक्रम राजपूत अपने करियर की पाँचवी फ़िल्म करने जा रहें हैं।बीतें दिन मुम्बई में निर्माता सुजीत सुमन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए विक्रम राजपूत को अनुबंधित किया।वर्तमान में विक्रम राजपूत फ़िल्म सइयाँ हमार थानेदार के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।जबकि इनकी कई फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं,जिनमें दिल क्या करें,लाल,एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी आदि शामिल हैं।इस फ़िल्म को लेकर विक्रम राजपूत ने फ़िल्म पीआरओ कुमार युडी से जानकारी साझा करते हुए बताया कि फ़िल्म में भोजपुरी जगत के लोकप्रिय व चर्चित कलाकार नजर आयेंगे।सइयाँ हमार थानेदार में काजल यादव के साथ इनकी दमदार जोड़ी पर्दे पर दिखेंगी।वही इस फ़िल्म में भी किन्ही चर्चित अभिनेत्री को लेने की संभावना हैं।सम्भवतः फ़िल्म का निर्माण संचु फिल्म्स अथवा निवेदिता फिल्म्स के बैनर तले किये जाने की संभावना हैं।इस फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन,निर्देशक सूरज राजपूत व संगीतकार अमन श्लोक होंगे।फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी हैं और बहुत जल्द मुम्बई में ही इस फ़िल्म की भव्य घोषणा की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण की जांचकर कांग्रेस नेता ने मनपा से की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

पैंटालून्‍स ने भारत में अपनी तरह के पहले शॉपिंग एक्‍सपीरिएंस ‘पैंटालून्‍स ऑनलूप’ की पेशकश की

Aman Samachar

टीकों के निर्माण से लेकर टीकाकरण तक की प्रक्रिया कई चरणों से गुजरकर होती है पूरी

Aman Samachar

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

मामूली विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला 13 वर्षीय छोटा भाई गिरफ्तार

Aman Samachar

पीट पीटकर युवक की हत्या करने वाले 15 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!