Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

शॉपर्स स्टॉप ने अपने ब्रांड एम्बेसडर सान्या मल्होत्रा के साथ बिल्कुल नए फ्रैटिनी कलेक्शन किया लॉन्च

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शॉपर्स स्टॉप के लिए प्राइवेट ब्रांड्स उसकी विकास की रणनीति के सबसे अहम घटक रहे हैं, जिस पर खास ध्यान देते हुए शॉपर्स स्टॉप ने इस सीज़न में अपने ब्रांड एंबेसडर, सान्या मल्होत्रा के साथ अपने एकदम नए कैंपेन ‘लिव एपिक’ के साथ अपना नया फ्रैटिनी कलेक्शन लॉन्च किया।

      ‘लिव एपिक’ कैंपेन सही मायने में फ्रैटिनी गर्ल की भावनाओं को दर्शाता है, जो आत्मविश्वास से भरी है और अपने बेजोड़ स्टाइल को बड़े ही सहज अंदाज़ में प्रस्तुत करती है। यह बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी स्मार्ट कैज़ुअलवियर कलेक्शन है, जिसे लोगों को अपनी ज़िंदगी को खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ जीने के लिए प्रेरित करने के इरादे से डिज़ाइन किया गया है।

     फ्रैटिनी कैंपेन में सान्या को एक ज़िंदादिल और आत्मविश्वास से भरी फ्रैटिनी गर्ल के रूप में दिखाया गया है, जो हर परिस्थिति में खुश रहना चाहती है। आज के दौर की महिला भी बिना कोई विकल्प चुने अपनी ज़िंदगी को खुलकर जीना चाहती है। जब वह दिलो-दिमाग को रोमांच से भर देने वाले एडवेंचर पर निकलती है, अपनी माँ के साथ बिताए गए खुशनुमा लम्हों को शेयर करती है, देश और दुनिया घूमने के अपने सपनों को पूरा करती है, अपने करियर को आगे बढ़ाती है और अपने दोस्तों से प्यार पाना चाहती है, तो उसका जीवंत व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है। जोश से भर देने वाले साउंडट्रैक के साथ, यह विज्ञापन बड़े कारगर तरीके से किसी तरह का समझौता किए बिना खुलकर ज़िंदगी जीने का संदेश देता है।

      नया फ्रैटिनी कलेक्शन, अलग-अलग तरह के रंगों और दिल को छू लेने वाले विभिन्न प्रकार के छायाचित्रों में ड्रेस, मॉडर्न वर्कवियर तथा बेहद आरामदेह कैज़ुअल पहनावे की एक बड़ी रेंज की पेशकश करता है। यह कलेक्शन आज के जमाने की महिलाओं की अलग-अलग जरूरतों और उनकी पसंद पर खरा उतरता है, और उन्हें चुनने के लिए फैशन की एक बड़ी रेंज उपलब्ध कराता है।इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए, शॉपर्स स्टॉप में कस्टमर केयर एसोसिएट तथा मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन की प्रमुख, सुश्री श्वेतल बसु ने कहा; “शॉपर्स स्टॉप में हम हमेशा से ही अपने ग्राहकों को प्रेरित करने और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

भारत ने इंडिया ऑनलाइन पोकर चैम्पियनशिप के 11वें संस्करण के लिए कमर कसी

Aman Samachar

जंतर-मंतर पहुंचे डॉ. जितेंद्र आव्हाड, मनोज प्रधान,राकांपा शरदचंद्र पवार के नगर सेवक

Aman Samachar

महाराष्ट्र में कोरोना कहर बढ़ा , जेलों में 15 मौतें

Aman Samachar

मेडिका ने ब्लैडर कैंसर जागरूकता महीने के दौरान अपने हेमाट्यूरिया क्लिनिक का किया उद्घाटन

Aman Samachar

बंगाल में कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों के विरोध में नवी मुंबई भाजपा ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

देशी पिस्टल व कारतूस समेत पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!