Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बहुप्रतीक्षित त्यौहारी सीजन शुरू होने के साथ, भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज “बॉब के संग, त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान शुरू करने की घोषणा की, जो 31 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा त्यौहारी ऑफर में गृह, कार, वैयक्तिक और शिक्षा ऋण पर कई लाभ, रियायतों और आकर्षक ब्याज दर ऑफर के साथ 4 नए बचत खातों का शुभारंभ शामिल है। बैंक ने अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए त्यौहारी ऑफ़र और छूट प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा और फूड जैसी श्रेणियों में शीर्ष ब्रांडों के साथ करार भी किया है।

त्यौहारी अवधि के दौरान, बैंक ऑफ़ बड़ौदा गृह ऋण 8.40% प्रति वर्ष की अत्यंत प्रतिस्पर्धी दर पर प्रक्रिया शुल्क में पूरी छूट के साथ उपलब्ध होगा। बड़ौदा कार ऋण शून्य प्रक्रिया शुल्क के साथ 8.70% प्रति वर्ष से शुरू होगा। शिक्षा ऋण पर, बैंक ने 8.55% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली एक विशेष ब्याज दर की शुरुआत की है जिसमें 60 आधार अंकों तक की छूट है और जिन विद्यार्थियों ने देश के चयनित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लिया है, उन्हें बिना संपार्श्विक प्रतिभूति के भी ऋण मंजूर किया जाएगा। बड़ौदा वैयक्तिक ऋण भी 80 आधार अंकों तक की छूट, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और 20 लाख रुपये तक की उच्च ऋण सीमा के साथ 10.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर से शुरू हो रहा है। बैंक ने वैयक्तिक और कार ऋण में ब्याज की एक फ़िक्स्ड दर का विकल्प पेश किया है और उधारकर्ता अब ब्याज की फ़िक्स्ड और फ्लोटिंग दर में से किसी एक को चुन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ऋणों पर ब्याज की गणना दैनिक रिड्यूसिंग बैलेंस विधि पर की जाती है, न कि मासिक रिड्यूसिंग बैलेंस विधि पर जिससे यह उधारकर्ताओं के लिए अधिक किफायती हो जाता है। इसके अलावा, बैंक ने बंधक-आधारित ऋण प्रक्रिया के लिए विभिन्न शहरों में 112 रिटेल आस्ति प्रक्रिया केंद्र (आरएपीसी) स्थापित किए हैं।

बैंक ने अपने ग्राहकों के लाभ के लिए बचत खातों की एक श्रृंखला भी पेश की है। इनमें एक लाइफटाइम शून्य बैलेंस खाता – बॉब लाइट बचत खाता;  16 से 25 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक शून्य शेष बचत खाता – बॉब ब्रो बचत खाता, पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया एक पारिवारिक बचत खाता – मेरा परिवार मेरा बैंक / बॉब परिवार खाता और बड़ौदा एनआरआई पावरपैक खाता  शामिल है। बैंक ने बॉब एसडीपी (सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान) की शुरुआत भी की है जो कि एक आवर्ती जमा योजना है। त्यौहारों की अवधि के दौरान इन बचत खातों का शुभारंभ कई लाभों और रियायतों के साथ किया गया है।

 

 

 

 

संबंधित पोस्ट

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

सी20 के वैश्विक सीडबॉल अभियान द्वारा भारत के नाजु़क पारिस्थितिकी तंत्र में दस लाख से अधिक सीडबॉल फैलाए

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

ईद व अक्षय तृतीया मिलन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का आवाहन

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड की पहली तिमाही में अब तक सबसे बड़ी कंसॉलिडेटेड और स्टैंडएलोन बिक्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!