Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वर्ल्ड टूरिज्म डे 2023 : यादगार रोड ट्रिप्स के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत की टॉप 5 कारें

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वर्ल्ड टूरिज्म डे पर्यटन और नए अनुभवों का आनंद उठाने का बेहतरीन मौक़ा है। भारत में विविधतापूर्ण भूदृश्यों के कारण उत्साही पर्यटकों के लिए सड़क मार्ग से सैर करने के हज़ारों मौके उपलब्ध हैं। चाहे आप पहाड़ों की सैर करना चाहते हों, समुद्र तट पर टहलने के शौकीन हों, रेगिस्तान की खामोशी का आनंद उठाना चाहें या ऐतिहासिक इमारतों को देखने की योजना बना रहे हों, सही कार का चुनाव आरामदेह और आनंदपूर्ण सफ़र में काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लेख में हम वर्ल्ड टूरिज्म डे पर भारत की टॉप 5 कारों की पड़ताल करेंगे, जो सड़क मार्ग से यादगार और सुहाने सफर के लिए सही हैं।

रेनो ट्राइबर – कीमत : 6.33 लाख रुपये

रेनो ट्राइबर मेनस्ट्रीम की कारों में भारत की सबसे सुरक्षित कार है, जिसमें सात लोग बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इस कार को अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, बनावट और खूबसूरत डिजाइन के कारण उपभोक्ताओं ने हाथों-हाथ लिया है। कार की यह सभी खूबियां एक पैकेज के रूप में आती है, जो उपभोक्ताओं को उनके पैसे की सही और श्रेष्ठ कीमत अदा करती है। 4 मीटर से कम फुटप्रिंट में ट्राइबर सभी पंक्तियों में बैठने के लिए असाधारण जगह के साथ सबसे अलग है और इसमें एक से सात लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस कार में श्रेणी में सबसे बड़े बूट स्पेस में से एक है, जिसकी क्षमता 625 लीटर है। 2023 में लॉन्च की गई रेंज में बाहरी दरवाजे के हैंडल पर क्रोम फिनिशिंग और सीट की गद्दियों की नए तरीके की बनावट ट्राइबर के आकर्षण को और उभारती है। सुरक्षा के लिहाज से यह कार एक विजेता है। वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से इस कार को ग्लोबल एनसीएपी की ओर से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

महिंद्रा एक्सयूवी – कीमत 7.99 लाख रुपये

महिंद्रा ने हाल ही में एक्सयूवी 300 का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 1.2 लीटर का एमस्टैलियन टीजीडीआई पेट्रोल इंजन है, जो इसके लाइनअप में टर्बोचार्जड विकल्पों को बढ़ाती है। एक्सयूवी 300 में यूजर्स को कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, वाइपर्स, स्टीरियिंग मोड्स, रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और सनरूफ शामिल है। इस कार में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त और आरामदायक जगह होने का दावा किया गया है, जिससे सभी यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित होती है।

हुंडई वेन्यू – कीमत 7.77 लाख रुपये

ह्युंदे (हुंडई) वेन्यू स्पोटर्स लुक की एसयूवी है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, ऑनबोर्ड वॉय़स कमांड और स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल वैरिएंट, दोनों मिलते हैं। इसमें आईएमटी ट्रांममिशन का विकल्प शामिल है। इस कार में उपभोक्ताओं को शानदार इंटीरियर केबिन मिलता है, जिसे बेहतरीन क्वॉलिटी के मैटीरियल से बनाया गया है। इस कार का डैश बोर्ड भी काफी आकर्षक है।

रेनो काइगर – कीमत :  6.47 लाख रुपये

रेनो काइगर में वर्ल्ड क्लास 1.0 लीटर का टर्बो इंजन और 1.0 लीटर का एनर्जी पेट्रोल इंजन है, जो ड्राइविंग के अनुभव को यादगार और सुविधाजनक बनाता है। यह एक्सट्रोनिक सीवीटी और 5-स्पीड ईजी-आर एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्पों से लैस है। काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी में उपभोक्ताओं के बजट में फिट बैठने वाली एसयूवी है। इसके रख-रखाव पर कम खर्च आने का दावा किया गया है। काइगर में न केवल बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्पोर्ट्स स्टाइल की ड्राइविंग की झलक मिलती हैं, बल्कि इसमें अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 20.26 किमी प्रति लीटर ईंधन-क्षमता है। रेनो काइगर को वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग का गौरवशाली दर्जा प्राप्त है। ड्राइवर और आगे बैठे यात्री की सुरक्षा के लिए कार में सेफ्टी बेल्ट के अलावा चार एयरबैग दिए गए हैं। ड्राइवर के लिए प्री-टेंशनर्स सीटबेल्ट, एयरबैग और लोड लिमिटर्स के फीचर शामिल है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा – कीमत :  8.29 लाख रुपये

ब्रेजा लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 7 इंच का स्मार्ट प्ले स्टूडियो टच स्क्रीन के साथ एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले का सपोर्ट शामिल है। विस्तृत केबिन, स्टोरेज पर्याप्त विकल्प और आरामदेह सवारी के कारण पारिवार के साथ रोड ट्रिप्स के लिए ब्रेजा एक शानदार विकल्प है। वर्ल्ड टूरिज्म डे पर सुहाने सफ़र का असली मजा लेने के लिए रोड ट्रिप से बढ़िया और कुछ नहीं हो सकता। भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद कुदरती नजारे और बेहतरीन माहौल आपको अपने सफर को यादगार बनाने की अनगिनत संभावनाएं प्रदान करते हैं। सही कार आपके इस सफर को और सुहाना बना सकती है। चाहे आप पहाड़ों और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर रोमांचक यात्राओं के शौकीन हो या परिवार के साथ सुविधाजनक ढंग से सफर करना चाहते हों या दोनों का मजा लेना चाहते हों तो ये पाँच कारें, रेनो ट्राइबर, महिंद्रा एक्सयूवी300, ह्युंदे (हुंडई) वेन्यू, रेनो काइगर और मारुति सुजुकी ब्रेजा आपकी हर जरूरत को पूरा करने के लिए सभी फीचर्स से पूरी तरह सुसज्जित है। इसलिए अपना सामान पैक कीजिए, अपनी पसंदीदा कार चुनिए और भारत की सम्मोहक सुन्दरता और तरह-तरह की संस्कृति की खोज करने के लिए खुली सड़क पर निकल पड़िए।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

कैंसर वैन में गैर-संचारी रोगों के तहत स्क्रीनिंग से 627 नागरिकों को मिला लाभ 

Aman Samachar

पीएनबी अपने ग्राहकों को 31 अगस्त 2023 तक केवाईसी अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित 

Aman Samachar

महाराजा अग्रसेन चौक नामकरण के मनपा के निर्णय का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

31 मई तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को सरकारी लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!