Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने रिटेल मीयादी जमाराशि की ब्याज दरों में किया बदलाव

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक), ने आज एनआरओ और एनआरई मीयादी जमा सहित घरेलू रिटेल मीयादी जमा की ब्याज दरों में 3 साल तक की विभिन्न अवधियों के लिए 50 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है । ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमाराशियों पर 9 अक्टूबर, 2023 से लागू होंगी।

       बैंक आम नागरिकों के लिए प्रति वर्ष 7.40% तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रति वर्ष 7.90% तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% प्रति वर्ष और गैर–प्रतिदेय जमाराशियों पर 0.15% अतिरिक्त ब्याज शामिल है। बैंक ने 399 दिनों के लिए अपनी तिरंगा प्लस जमा योजना पर भी ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को गैर–प्रतिदेय जमाराशियों पर 7.80% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा।

        बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक, खुदरा देयताएं और एनआरआई व्यवसाय, श्री रवींद्र सिंह नेगी ने बताया, “हम ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश करते हुए खुश हो रही है, जिससे वे एक उच्च सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करने में सक्षम होंगे। 2 से 3 साल की निवेश अवधि में, वरिष्ठ नागरिक जमाकर्ता अब प्रति वर्ष 7.90% तक अर्जित कर सकते हैं, जो इस उद्योग में सर्वश्रेष्ठ है। यह मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए भारत के अग्रणी बैंकों में से एक में नई जमाराशियां रखने और अपनी जमा राशि पर उच्च ब्याज दर प्राप्त करने का एक उपयुक्त समय है।”

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने उत्सव अभियान “बीओबी के संग त्यौहार की उमंग” को शुरू किया है और बॉब लाइट बचत खाता, बॉब बीआरओ बचत खाता, मेरा परिवार मेरा बैंक/बीओबी परिवार खाता, बड़ौदा एनआरआई पावरपैक खाता और बीओबी एसडीपी (व्यवस्थित जमा योजना) जैसी नई योजनाएं भी शुरू की हैं, जो विभिन्न ग्राहक वर्गों को कई प्रकार के लाभ प्रदान करेगा। इस उत्सव अभियान को 31 दिसंबर, 2023 तक चलाया जाएगा और इसके लिए बैंक को ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। उपरोक्त योजनाओं के साथ, ग्राहक अब अपनी जमा की गई राशि पर अधिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इससे पहले भी मई 2023 और मार्च 2023 में रिटेल मियादी जमा ब्याज दरों को बढ़ाया था। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा और नए ग्राहक इस पेशकश का फ़ायदा उठाने के लिए भारत में बैंक की किसी भी शाखा के जरिए एक नया एफडी खाता खोल सकते हैं। मौजूदा ग्राहकों द्वारा बैंक के मोबाइल ऐप (बॉब वर्ल्ड)/नेट बैंकिंग (बॉब वर्ल्ड इंटरनेट) के जरिए भी ऑनलाइन एफडी भी खोली जा सकती है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में महापौर निधि से खरीदी स्वीपिंग मशीन से सफाई शुरू

Aman Samachar

1 जनवरी से ऐरोली व नेरुल अस्पताल में आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar

जिले की नदियों को पुनर्जीवित करने रोड मैप तैयार कर प्रस्तुत किया जाए – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई , जिम्मेदार अधिकारीयों की जांच की उठ रही है मांग

Aman Samachar

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

Aman Samachar
error: Content is protected !!