Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के बारे अगले सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में होगा निर्णय 

ठाणे [ युनिस खान ] हिन्दी भाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति को ओर से होने वाले 30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के बारे में अगले सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जायेगा। 29 वर्षों से कवि सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर पर दुसरे क्रमांक पर पहुँचाने वाले इसके आयोजक स्वर्गीय एड बी एल शर्मा अनुपस्थिति में हुई बैठक में लोगों ने कवि सम्मेलन के बारे में अपनी इच्छा व्यक्त किया है।
            कवि सम्मेलन का संयोजन करने वाले समाजसेवी एड बी एल शर्मा का निधन होने के बाद उनके कार्यों को आगे बढाने लिए उनके बड़े भाई एवं समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा ने सहयोगियों की बैठक की है। बैठक में प्रदीप गोयंका , महेश जोशी , ओम चांडक , बालमुकुन्द मिश्रा , सत्यनारायण शर्मा ,विजय बसावतिया , पवन शर्मा , महावीर पैन्यूली , के पी मिश्रा , आनंद शर्मा , लक्ष्मीकांत मूंदड़ा समेत अनेक लोग उपस्थित थे। अवसर पर संयोजक ओमप्रकाश शर्मा कहा कि एड.बनवारीलाल शर्मा इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन को उंचाईयों पर पहुँचाया। कवि सम्मेलन का आयोजन के बाद ही उनका निधन हो गया। आज राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन का आयोजन करना कठिन कार्य है। मुझे लोग सलाह दे रहे हैं कि स्वास्थ्य और आयु संबंधी कारणों से आपको अधिक भार लेना नहीं चाहिए। इस मुद्दे पर अगले सप्ताह कोर कमेटी की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

माता अमृतानन्दमयी मठ के स्वयंसेवियों द्वारा यूक्रेन के शरणार्थियों की अथक सेवा 

Aman Samachar

भिवंडी में नायट्रोजन सिलेंडर विस्फ़ोट में 2 की मृत्यु, 4 मजदूर गंभीर रूप घायल

Aman Samachar

खड़गे की मीटिंग की जगह के कथित शुद्धिकरण के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Aman Samachar

रेनो ट्राइबर ने भारत में 1,00,000 सेल्स की उपलब्धि प्राप्त की

Aman Samachar

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

Aman Samachar

कोरोना से बचाव के उपाय के लिए महिला कांग्रेस ने किया वेबिनार का आयोजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!