Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

आशीर्वाद स्कूल में शिवसेना शहर प्रमुख प्रसाद पाटील ने किया खेल महोत्सव का शुभारंभ

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शहर के नागांव स्थित आशीर्वाद हिंदी हाईस्कूल एवं शांतिदेवी वीरेंद्रप्रताप सिंह हिंदी प्राथमिक स्कूल में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था| जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भिवंडी शहर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख प्रसाद पाटील एवं विशेष अतिथि के रूप में बिंदल हिंदी प्राथमिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद पांडेय, डॉ. डी.एस. पालीवाल इंग्लिश हाईस्कूल एन्ड जूनियर कालेज के प्रा. राहुल शाह एवं स्कूल के चेयरमैन वी.के. सिंह उपस्थित थे| इस अवसर पर प्रसाद पाटील द्वारा खेल ध्वज स्थापित करके एवं मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया गया|
           स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड बजाकर किया गया| इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पिरामिड सहित अन्य खेल प्रस्तुत किया| मुख्य अतिथि प्रसाद पाटील ने खेल महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया| प्रसाद पाटील ने विद्यालय सहित विद्यार्थियों की हर संभव मदद करके का आश्वासन दिया| प्रसाद पाटील ने शिवसेना द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यो की जानकारी दिया| जिसके लिए शिवसेना द्वारा प्रकाशित पुस्तक को उन्होंने शिक्षकों को दिया| मुख्य अतिथि प्रसाद पाटील एवं विशेष अतिथि प्रमोद पांडेय का स्वागत स्कूल के चेयरमैन वी.के. सिंह द्वारा शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया| 10 वीं की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया| कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक सिद्धाराम चौगुले ने किया| इस अवसर पर मुख्याध्यापक दीपक सिंह, वरिष्ठ शिक्षक आर.एम. श्रीवास, महफूज अंसारी,आकाश पांडेय,गणेश पाटील,राहुल अहिरे,सज्जन मुल्ला,लाल बिहारी विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे| उद्घाटन समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया|

संबंधित पोस्ट

सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक व साथी की घटना स्थल पर ही मृत्यु 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक की खास त्योहारी पेशकश, लोन प्रोसेसिंग चार्ज माफ किया

Aman Samachar

खगोलशास्त्री डा डी के सोमन ने स्कूली छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष मिशन की दी जानकारी 

Aman Samachar

निजी सहयोग से भाजपा ने पालघर जिले में शुरू किए पांच कोविड केयर सेंटर – संजय केलकर 

Aman Samachar

महानगर गैस लिमिटेड ने यूनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए किया समझौता

Aman Samachar

1 करोड़ 23 लाख रूपये कीमत के चांदी के बर्तन चोरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!