Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा उद्योग अघाड़ी के नेत्र चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

ठाणे [ युनिस खान ] भाजपा प्रदेश उद्योग अघाड़ी, तारामंडल परिसर समिति की ओर से ईशा नेत्रालय फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुफ्त नेत्र उपचार शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ लिया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश उद्योग अघाड़ी महिला अध्यक्ष सेजल कदम ने किया।

      इस शिविर में तारांगन परिसर के सदस्यों के साथ-साथ परिसर के सभी कर्मचारियों  निःशुल्क जांच क लाभ लिया। सेजल कदम ने इस शिविर में आने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं पढ़ी गईं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

 इसी तरह इंदिरा नगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इंदिरानगर में आयोजित शिविर में विश्वकर्मा एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने किया। इस बीच उद्योग अघाड़ी महिला अध्यक्ष सेजल कदम ने विश्वकर्मा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए रथ को रवाना किया।

        इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय वाघुले, उद्योग अघाड़ी फिल्म विभाग के अध्यक्ष गोरक्ष धोत्रे, राजकुमार यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्योग अघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाकोदकर के मार्गदर्शन में ठाणे शहर में विश्वकर्मा योजना का पंजीकरण किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

सांसद में अपमान जनक टिप्पणी को लेकर मुंब्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया निषेध 

Aman Samachar

दिवाली में दीपों से जगमगाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक

Aman Samachar

पीएलआई योजना कच्चे माल के लिए चीन पर फार्मा उद्योग की निर्भरता को कम करने के लिए तैयार

Aman Samachar

जयनाथ बी.  यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह संपन्न

Aman Samachar

किसान ,कामगार विरोधी क़ानून के खिलाफ संविधान दिवस पर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

 आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र मेधांश बिरादर इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन बायोलॉजी परीक्षा में नेशनल टॉपर बने

Aman Samachar
error: Content is protected !!