Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनाधिकृत निर्माण निर्माणों पर चला मनपा का हथौड़ा

ठाणे [ इमरान खान ]  मनपा क्षेत्र के दिवा, कलवा, मजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर कई निर्माण को तोड़ दिया है। उक्त कार्रवाई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के निर्देश पर की गयी है।

दिवा प्रभाग समिति एम एस कम्पाउंड में एक तीन मंजिला निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही दूसरे निर्माण का प्लिंथ 2500 वर्ग फीट का निर्माण, 25 कॉलम तोड़े गए हैं।  इसके अलावा दो मंजिला आरसीसी निर्माण, 40 कॉलम प्लिंथ निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई दो पोकलेन, तीन जेसीबी, 50 कर्मचारी, 40 पुलिसकर्मी और गार्ड की मदद से पूरी की गयी है। दिवा पूर्व में मुंब्रा देवी कॉलोनी में दो नींव प्लिंथ के साथ 22 कॉलम का निर्माण पूरी तरह से हटा दिया गया था।

      कलवा प्रभाग समिति में स्वामी समर्थ मठ के पास 35 कमरों के निर्माण को एक पोकलेन, दो जेसीबी, 40 मजदूर, 30 पुलिसकर्मियों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। वहीँ विटावा में प्लिंथ का निर्माण एक पोकलेन, दो जेसीबी, 30 मजदूर, 30 पुलिस सुरक्षा में तोड़ दिया है।

       माजीवाड़ा-मानपाड़ा समिति में बालकूम में श्मशान के सामने स्थित छह मंजिला आरसीसी निर्माण की पांचवीं और छठी मंजिल को हटा दिया गया। इसके लिए तीन ट्रैक्टर ब्रेकर, एक पोकलेन, दो जेसीबी, 30 मजदूर और 30 पुलिसकर्मियों की मदद ली गयी। मनपा क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ सभी प्रभाग समिति क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से तोडू कार्रवाई की जायेगी। मनपा आयुक्त बांगर ने इस आशय का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

मोंजिनीस केक कंपनी की दिवार ढहने से बड़ा हादसा टला 3 मजदूर घायल 

Aman Samachar

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर रिलीज होते ही वायरल

Aman Samachar

भंगार की गोदाम में आग लगने से एक मजदूर जख्मी

Aman Samachar

मेटा के साथ आईपीआरएस संगीत दिवस समारोह 

Aman Samachar
error: Content is protected !!