Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बुधवार से कौसा कोविड अस्पताल पुनः शुरू कराने का अतिरिक्त मनपा आयुक्त ने दिया आदेश – पठान  

ठाणे [ युनिस खान ] म्हाडा की निधि से मुंब्रा कौसा में बना 1000 बेड का कोविड अस्पताल बुधवार 14 अप्रैल से पुनः शुरू किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान के आग्रह पर मनपा अतिरिक्त आयुक्त गणेश देशमुख ने संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है।

              कोरोना की पहली लाट आने पर म्हाडा की मदद से कौसा में बने अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का साहित्य गायब होने के मुद्दे पर गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने मनपा आरोग्य अधिकारी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कराने का संकेत दिया था। इसके बाद अस्पताल से गायब वेंटीलेटर्स व अन्य सामग्री अस्पताल में पहुंचा दी गयी। महाराष्ट्र में कोरोना की पहली लाट आने के बाद कलवा मुंब्रा इलाके के नागरिकों को सक्षम आरोग्य सेवा मुहैया कराने के लिए कौसा में म्हाडा के माध्यम से अत्याधुनिक कोविड अस्पताल बनाया गया।  सुरक्षा रक्षकों से पूंछतांछ के बाद गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने आरोप लगाया था कि मनपा के आरोग्य अधिकारी डा मुरुड़कर ने अस्पताल के करीब 94 वेंटिलेटर व अन्य साहित्य गायब किया है। म्हाडा की मालिकी के आरोग्य साधन सामग्री हटाने के समय पाईप लाईन भी तोड़ने का काम डा मुरुड़कर ने किया है। उक्त सामग्री ठाणे मनपा की न होने के बावजूद उसे ले जाकर किराये पर दिया है। उन्होंने कहा है कि म्हाडा की मालिकी का करीब 12 से 14 करोड़ रूपये का आरोग्य साहित्य गायब हुआ है। मनपा ने आनन् फानन में वेंटिलेटर व अन्य सामग्री अस्पताल में पहुंचा दिया।  मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने अतिरिक्त मनपा आयुक्त देशमुख से मिलकर कौसा कोविड अस्पताल शुरू कराने का अनुरोध किया।  जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को बुधवार से अस्पताल शुरू करने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई के 15 अनधिकृत झोपड़ों पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar

रसोई गैस , पेट्रोल , डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राकांपा ने किया आंदोलन

Aman Samachar

बिजली का करंट लगने से इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़े दो लंगूर बंदरों की मृत्यु

Aman Samachar

फ्रीडम फॉर आल, पशु अधिकारों के लिए जुहू में अनोखा अभियान

Aman Samachar

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत एआईसी – पिनेकल को रुपये 45 मिलियन प्राप्त होगा

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar
error: Content is protected !!