Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 आवासीय मकानों के किराये में सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी, 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म, मैजिकब्रिक्स ने अपना फ्लैगशिप रेंटल अपडेट (अक्टूबर-दिसंबर 2023) जारी किया, जिसमें देश के 13 बड़े शहरों में किराये में सालाना आधार पर 17.4% की जबरदस्त बढ़ोतरी का पता चला है, और इन शहरों में गुरुग्राम (साल-दर-साल 31.3%), ग्रेटर नोएडा (साल-दर-साल 30.4%) और बेंगलुरु (साल-दर-साल 23.1%) सबसे आगे है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि, जुलाई और सितंबर 2023 के दौरान तिमाही-दर-तिमाही 4.6% की बढ़ोतरी के बाद, इस बार किराये में तिमाही-दर-तिमाही 1.6% की वृद्धि हुई  है।

       मैजिकब्रिक्स प्लेटफॉर्म पर 2 करोड़ से अधिक ग्राहकों की पसंद पर आधारित इस रिपोर्ट में आगे यह बात भी सामने आई है कि, किराये के घरों की मांग में सालाना आधार पर 1.6% की मामूली बढ़ोतरी हुई है। ग्रेटर नोएडा (साल-दर-साल 6.9%), अहमदाबाद (साल-दर-साल 6.6%) और चेन्नई (साल-दर-साल 4.1%) में किराये के घरों की मांग में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। इसके साथ-साथ किराये के घरों की आपूर्ति में सालाना आधार पर 16.9% की काफी कमी आई है, जबकि नोएडा (साल-दर-साल 19.6%), हैदराबाद (साल-दर-साल 3.2%) और ग्रेटर नोएडा (साल-दर-साल 2.7%) का प्रदर्शन काफी अलग रहा है, जहाँ किराये की के घरों की आपूर्ति में वृद्धि देखी गई है।

संबंधित पोस्ट

दसवीं – बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के घर जाकर सम्मानित करने का इंटक का कार्य शुरू 

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथों पुस्तकों एवं हिंदी काव्य संग्रह का विमोचन 

Aman Samachar

मोटोरोला ने लॉन्च किया एज 40 नियो –दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन

Aman Samachar

भारत में हजारों मरीज ब्लड कैंसर के लिए जीवन रक्षक उपचार से वंचित

Aman Samachar

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 168 गर्भवती महिलाओं की जांच में 74 अतिखतरनाक

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण इलाकों में 22 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह आयोजित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!