Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिलाओं के लिए उद्योग व शासन की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यक्रम 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अपना उद्योग शुरू करने की इच्छुक महिलाओं के मार्गदर्शन के लिए बुधवार 13 मई को उद्योग सखी कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उद्योग आघाडी की ओर से किया गया है। इस कार्यक्रम नियुक्ति पत्र दिए जाने की जानकारी भाजपा प्रदेश उद्योग आघाडी की अध्यक्षा सेजल कदम ने दी है।

        भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देश पर प्रदेश उद्योग अघाडी के अध्यक्ष प्रमोद वाकोड़कर और आघाडी की महिला अध्यक्ष सेजल कदम की ओर कार्यक्रम का आयोजन ठाणे के फेडरेशन हाउस , प्लाट नंबर 6 रोड नंबर 16 वागले इस्टेट में किया गया है। बुधवार 13 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के दौरान होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 1 बजे पंजीकरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। अपना उद्योग शुरू करने की इच्छुक और लघु उद्योग करने वाली महिलाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया गया है। महिलाओं को विविध क्षेत्रों में उपलब्ध अवसर , शासन की योजनाओं की जानकारी के बारे में मार्गदर्शन किया जायेगा। ठाणे शहर और ठाणे जिले की महिलाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। यह जानकारी सेजल कदम ने दी है।

संबंधित पोस्ट

नाले का कचरे साफ नहीं करने वाले ठेकेदार व संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए भिवंडी में नो हार्न सप्ताह

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश के अपूर्ण आवेदन कराने वाले अभिभावकों से 28 फरवरी तक पूर्ण करने की अपील

Aman Samachar

जिजाऊ संस्था ने पिउली केंद्र के 9 स्कूलों के स्टूडेंट्स को वितरित की नोटबुक

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!