Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अगर्णी बैंक, ने गुरूवार को नई दिल्ली में अपने मुख्यालय और देश भर में जोनल कार्यालयों में उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। उत्सव के अंग के रूप में, कर्मचारियों ने एक स्वास्थ्य प्रतिज्ञा ली, जिसमें प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम कर अपनी बेहतरी को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र ने कहा, “स्वास्थ्य केवल शारीरिक फिटनेस से कहीं अधिक है; यह मानसिक बेहतरी के बारे में भी है। जीवन कितना ही व्यस्त हो जाए, अपने लिए और अपने जुनून के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है। जब हम बहाने बनाना बंद करते हैं, तो हम अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करते हैं। चाहे हम जीतें या हारें, असली जीत भागीदारी करने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में निहित है।”
इस अवसर को मनाने के लिए, पीएनबी ने टेबल टेनिस, बैडमिंटन और प्लैंक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं भी आयोजित किया व  कर्मचारियों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और टीम भावना और साहचर्य की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इन गतिविधियों ने संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में नियमित व्यायाम के महत्व को रेखांकित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएनबी की यह पहल बैंक द्वारा कर्मचारी कल्याण के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है, यह मानते हुए कि एक स्वस्थ और सक्रिय वर्कफोर्स समग्र उत्पादकता और कल्याण के लिए आवश्यक है। इन प्रयासों के जरिए, पीएनबी संस्थान के भीतर स्वास्थ्य, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को पोषित करता रहता है।

संबंधित पोस्ट

रेनो इंडिया ने BS VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपने वाहनों की नई 2023 रेंज को बाजार में उतारा

Aman Samachar

सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किये जाने का तीव्र निषेध

Aman Samachar

फनस्कूल लॉन्च किया सीज़न के खास खिलौनों और गेम्स की रेंज

Aman Samachar

दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर का ड्रग रैकेट कनेक्शन भिवंडी से जुड़ा

Aman Samachar

शहर की चार अनधिकृत इमारतों के अतिरिक्त निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar

जिले के 15 शिक्षकों को जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!