Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

भिवंडी से ३ करोड़ रूपये की सुगंधित तम्बाखू व हुक्का सेट बरामद , 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी [ एम हुसेन ] राज्य में हुक्का पार्लर व प्रतिबंधित तंबाखू के उत्पादन, बिक्री व भण्डारण पर करने वाली गोदामों में छापा मारकर पुलिस ने 3 करोड़ 8 लाख 96 हजार 760 रूपये का माल बरामद किया है।
  गौरतलब है कि नारपोली पुलिस अंर्तगत एक गोदाम में भारी संख्या में हुक्का सेट व सुगंधित तबांखू रखे जाने की जानकारी पुलिस को ‌प्राप्त हुई थी,यहीं से पूरे राज्य सहित मुबंई शहर व अन्य उप नगरों में हुक्का सेट व सुगंधित तंबाखू की बिक्री की जाती थी । जानकारी मिलते ही नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस ने उक्त गोदाम पर छापा मारकर 3 करोड़ 8 लाख 96 हजार 760 रुपये का सुगंधित तबांखू व हुक्का सेट बरामद कर लिया है।
       पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार  वलगांव के पारसनाथ कंपाउड कॉम्पलेक्स, बिल्डिंग नंबर ई-4,गाला नंबर 14,15 व बिल्डिंग नंबर डी / 3 गाला नंबर 6,7 में अवैध रुप से “अल अकबर” नामक कंपनी के सुगंधित तबांखू व हुक्का सेट रखे जाने की सूचना मिली थी । जिसके उपरांत उक्त दोनो बिल्डिंग के गालों में छापामार कार्रवाई के दरम्यान विभिन्न कंपनियों के सुगंधित तबांखू व हुक्का सेट जब्त कर लिया है। वहीं पर पुलिस नाईक दत्ता विठ्ठल की शिकायत पर इरफान मोहम्मद अमीन सिद्दीकी (34) गोदाम मैनेजर मझगांव मुबंई निवासी व फैसल रईस खान (31) अवचित पाडा निवासी के  विरुद्ध  सिगरेट व तंबाखू उत्पादन प्रचार, व्यापार, वाणिज्य, खरीद बिक्री विनिमय अधिनियम सन 2003 की धारा  7,12 व संशोधित अधिनियम सन 2018 की  धारा  4(अ),21 (अ)के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की विस्तृत जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिरसाट कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

जिले के समग्र विकास के लिए राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं में तेजी लाएं  –  कपिल पाटिल

Aman Samachar

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

Aman Samachar

दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर नजदीक करने की मांग

Aman Samachar

के विला राबोडी के नाले के चौड़ा करने में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की विधायक ने की मांग 

Aman Samachar

लैंडस्लाइड की संभावना के कारण 14 जगहों के परिवारों को दूसरी जगह भेजा जाए – एड माधवी नाइक 

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!