Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

गांव गांव , घर घर अभियान पर निकले जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह

प्रतापगढ़ ( उप्र ) मान्धाता तृतीय सीट जिला पंचायत सदस्य पद भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसंपर्क कार्यक्रम तेज कर दिया है आज ग्राम सभा उड़ी का डीह महडौर धाम पर पूजा अर्चना करने के पश्चात महाशिवरात्रि से पूर्व शिव मंदिर की रगाई पुताई के लिए सहयोग करने का विश्वास दिलाया, उडी का डीह निवासी प्रेम शंकर पाण्डेय के घर सुरेन्द्र प्रताप सिंह गये और प्रेम शंकर पाण्डेय की बिटिया के विवाह में ग्यारह हजार रुपए का सहयोग करते हुए विवाह के दिन अपनी टीम के साथ समर्पित रहने का विश्वास दिलाया, जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सुरेन्द्र प्रताप सिंह बरिस्ता पूरे पाण्डेय निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राम अभिलाष मिश्रा से आशीर्वाद लेने पहुंचे और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए निवेदन किया।
         सुरेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ पर्वतपुर युवा समाजसेवी विनय सिंह लंबरदार के आवास पर पहुंचे बातचीत और चर्चा करते हुए समर्थन की अपील की,  पर्वतपुर के बाद सुरेन्द्र प्रताप सिंह रामगंज बाजार पहुंचे और बाजार में लोगों से मुलाकात की, दुकानदार से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना, बलापुर प्रधान प्रतिनिधि और युवा समाजसेवी शशिकांत मिश्रा से मुलाकात कर युवा वर्ग से संबंधित तमाम विषयों पर चर्चा की, धनीपुर, बुजहा और टिकरी चौराहा पर लोगों से जनसंपर्क करते हुए सराय सुजान बार्डर भट्ट नगर पहुंचे और  समाजसेवी राजेंद्र शर्मा , ओमप्रकाश शर्मा , श्रवण शर्मा लोगों से मुलाकात कर गांव समाज की समस्या और योजना को लेकर चर्चा की, इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोगों से मुलाकात कर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने जनता के बीच अपनी बात रखी और समर्थन की अपील की, जनसंपर्क के दौरान लोगों ने सुरेन्द्र प्रताप सिंह की समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि सुरेन्द्र प्रताप सिंह गांव समाज के बीच रहकर पले बढ़े हैं इन्हें गांव समाज और गरीब जरूरतमंद की समस्या की बाखूबी परख है, युवा वर्ग के साथ हमेशा रहे हैं और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया है ऐसे समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह की गांव समाज को जरूरत है जो जनता की समस्या को गंभीरता से सुनें और गंभीरता पूर्वक हल करे/ सुरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ भारती संख्या में लोग शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद

Aman Samachar

ओबीसी के राजनितिक आरक्षण की समस्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार – राहुल पिंगले

Aman Samachar

उपवन में रूद्र प्रतिष्ठान की ओर वृक्षारोपण व वृक्षों की सिंचाई कर दिया पर्यवरण संरक्षण का सन्देश

Aman Samachar

पांच मंजिली इमारत का हिस्सा गिरने से सात लोगों की मृत्यु

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

Aman Samachar

यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के लिए विशेषज्ञ गाइड द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar
error: Content is protected !!