Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

 ठाणे ( युनिस खान ) जय परशुराम सेना , गॉड ब्राह्मण संस्था, समस्त ब्राह्मण समाज, भगवान श्री परशुराम प्रकाट्योउत्सव समिति उल्हासनगर आदि संस्थाओं द्वारा वर्षों से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है परंतु कश्मीर के पहलगांव में हुई आतंकी घटना के चलते इस वर्ष जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं । इस घटना को कड़ी निंदा करते हुए सभी संस्थाओं ने इस आशय का  सामूहिक निर्णय लिया है।
      गौरतलब है कि वर्षों पहले जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। जिसके बाद राजस्थान से सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत हुई है। ओमप्रकाश शर्मा और उनके छोटे भाई स्वर्गीय एड बी एल शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती का बड़े पैमाने पर आयोजन कर जनजागरण किया जिसका परिणाम आज देश के कोने कोने , छोटे बड़े शहरों गांवों में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया जाने लगा है। भयंदर के जैसलमेर मैदान में आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक पहचान मिली।
    इस आतंकी घटना में 28 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि एक दर्जन से अधिक पर्यटक घायल हुए हैं। पूरे देश के साथ ब्राह्मण समाज इस दुखद घटना की भरसक निंदा करता है एवं सभी मृतक परिवारों के साथ अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते है। उपरोक्त संस्थाओं के संस्थापक एवं अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा , विश्वनाथ जोशी , बालमुकुंद मिश्रा, पवन शर्मा, अरुण गोड,  ओपी जोशी, श्याम किशोर शर्मा, आदि ब्रह्म समाज के प्रमुख लोगों ने सामूहिक रूप से आतंकी घटना की निंदा की है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। साथ में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि इस बार हम भगवान परशुराम जन्मोत्सव को मानसिक रूप से पुष्पांजलि समर्पित करके पूजन करेंगे। सार्वजनिक महोत्सव के रूप में आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को इस वर्ष स्थगित किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई मनपा ने 25 हजार व 19 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की किया घोषणा 

Aman Samachar

मुंबई में मार्च ,अप्रैल के 10 ,11 हजार प्रतिदिन मरीजों की सख्या घटकर 2 हजार हुई

Aman Samachar

दिवा में अनधिकृत निर्माण के लिए जिम्मेदार एक लिपिक निलंवित , अनधिकृत निर्माण का मदद करने वालों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला

Aman Samachar

शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर आन्दोलन कर सर्वदलीय नेताओं ने की यथास्थिति बनाये रखने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!