Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वयं सिद्धि कॉलेज में टीकाकरण मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भिवंडी मनपा प्रशासन की ओर से कोरोना टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम शहर के सभी कॉलेजों में जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कॉलेज संचालकों से विद्यार्थियों में टीकाकरण के लिए मार्गदर्शन किये जाने का आह्वान किया है।
         स्वयं सिद्धि कॉलेज में प्राचार्य जी एस शिखरे के कुशल मार्गदर्शन में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए मार्गदर्शन किया गया। उक्त मौके पर प्रमुख अतिथि मनपा मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर कारभारी खरात, कॉलेज ट्रस्टी पराग खांडेकर, प्राचार्य जी एस शिखरे, वैद्यकीय डॉक्टर राजकुमार शर्मा, एनएसएस प्रोफेसर प्रशांत जाधव सहित भारी संख्या में प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
             शासन के निर्देशानुसार शहर के समस्त कॉलेजों में “युवा स्वास्थ्य मिशन” के तहत वैक्सीन टीकाकरण जोरों से चलाया जा रहा है।  भिवंडी-कल्याण मार्ग स्थित स्वयं सिद्धि कॉलेज में मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर कारभारी खरात की प्रमुख मौजूदगी में प्राचार्य डॉक्टर शिखरे के कुशल मार्गदर्शन में कालेज में अध्यनरत विद्यार्थियों को वैक्सीन टीकाकरण कराए जाने के लिए मार्गदर्शन किया गया।
               टीकाकरण मार्गदर्शन शिविर में मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डाक्टर खरात नें विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। तीसरी लहर की आशंका को नकारा नही जा सकता है। जीवन सुरक्षा के लिए वैक्सीन टीकाकरण बेहद जरूरी है। प्राचार्य शिखरे नें समस्त विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा की खातिर शहरवासियों को भी जागरूक करने में सहयोग करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

पशुपालकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी वाली स्कीम के 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

सड़क हादसों में संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मेरा गांव – आरोग्य संपन्न गांव कैंपेन के तहत अगस्त में अलग-अलग हेल्थ अवेयरनेस – रंजीत यादव

Aman Samachar
error: Content is protected !!