Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोड़बंदर में शेष सड़क मरम्मत का काम 30 मई तक पूरा किया जाए – सौरभ राव 

ठाणे ( युनिस खान ) मनपा आयुक्त सौरभ राव ने 24 अप्रैल को ठाणे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और 20 मई तक सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुवार (22 मई) पूरे घोड़बंदर रोड का निरीक्षण किया। हालांकि घोड़बंदर रोड का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, लेकिन शेष काम 30 मई तक युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश मनपा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, मेट्रो, एमएमआरडीए और अन्य अधिकारियों को दिए गए हैं। मानसून के बाद किए जाने वाले काम के स्थानों पर नोटिस बोर्ड लगाकर यातायात को सुचारू रूप से चलाने की योजना बनाने का भी सुझाव दिया गया।

              आयुक्त सौरभ राव ने आज ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, कापूरबावड़ी जंक्शन, घोड़बंदर रोड, सेवा रोड और गायमुख घाट क्षेत्रों में चल रहे और पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के शहर अभियंता प्रशांत सोनगरा, मेट्रो अधीक्षण अभियंता अभिजीत दिसिकर सहित मनपा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एमएमआरडीए, मेट्रो, विद्युत वितरण कंपनी व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने बताया कि मानसून के मौसम में घोड़बंदर रोड पर सुचारू और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गायमुख तक पूरे घोड़बंदर मार्ग का काम पूरा किया जा रहा है और सभी एजेंसियों को 30 मई तक युद्ध स्तर पर अंतिम चरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

      मानसून के मौसम में घोड़बंदर रोड पर जल जमाव रोकने के लिए सभी जल निकासी लाइनों और पुलियों की सफाई का काम चल रहा है। आयुक्त ने यह भी बताया कि पुरानी ड्रेनेज लाइन को नई ड्रेनेज लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है तथा 30 मई से पहले सभी ड्रेनेज लाइनों और पुलियों की सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कासर वडवली में फ्लाईओवर के खुलने से घोड़बंदर रोड पर यातायात सुचारू करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर आयुक्त ने पुल का निरीक्षण भी किया। फिलहाल इस पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है और शेष काम 5 जून तक पूरा करने के निर्देश एमएमआरडीए अधिकारियों को दिए गए हैं।

संबंधित पोस्ट

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव – डॉ. श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

मोबाइल चोरी कर निकाल लिया बैंक खाते से पैसा

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar

भोजपुरी इंडस्ट्री में नई कंपनी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट का शुभारंभ

Aman Samachar

एनएसडीएल ने सीएसआर के ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के लिए एसबीआई फाउंडेशन के साथ किया सहयोग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!