Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

हिन्दी दिवस पर निर्मला फाउंडेशन द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 

मुंबई  [ अमन न्यूज नेटवर्क ] साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक  संस्था निर्मला फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में वर्चुअल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन मंगलवार दिनांक 14 सितम्बर 2021 को किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक मधुराज मधु वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार थे।
          कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेंद्र (पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एमडी शाह महिला परास्नातक महाविद्यालय मलाड),मुख्य अतिथि नामदार राही (वरिष्ठ पत्रकार मुंबई),विशेष अतिथि डॉ सुनीता साखरे (हिंदी विभागाध्यक्ष एसएनडीटी विश्वविद्यालय मुंबई), सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ जे पी बघेल वरिष्ठ रचनाकार के रूप में उपस्थित थे।मंच की गरिमामयी उपस्थिति का भव्य संचालन निर्मला फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव डाॅक्टर अमर बहादुर पटेल ने बखूबी किया।
          आमंत्रित साहित्यकारों में विशेष उपस्थिति राम अवतार यादव-साहित्यकार, हरीश हराया-फिल्म कलाकार की रही तथा सम्मानित कवियों में लालमणि यादव,जवाहरलाल निर्झर,कवि,पत्रकार रवि यादव, त्रिलोचन सिंह अरोरा,मोह. जाकिर हुसैन रहबर,कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप,श्रीमती रेशमा शेख,श्रीमती वंदना वर्मा,कल्पना पटेल,राम खेलावन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे । जिनकी रचनाओं को सुनकर साहित्यिकार व श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।निर्मला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शशिकला पटेल,राष्ट्रीय महासचिव डाॅक्टर अमर बहादुर पटेल,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चन्द्रवीर वंशीधर यादव के संयोजन व यशपाल शर्मा (पत्रकार-मुंबई) के आयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
        उपस्थित सभी कवियों, गजलकारों,गीतकारों ने अपनी-अपनी विधाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पटल की शोभा बढाते हुए वरिष्ठ साहित्यिकार मधुराज मधु ने पटल को मधुरस से घोल कर सभी को आह्लादित कर दिया।अंत में कार्याध्यक्ष ने उपस्थित सभी साहित्यकारों सहित अतिथियों का सम्मान पूर्वक अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम के समापन हेतु आदेश प्रस्तावित किया।

संबंधित पोस्ट

 ब्लू डार्ट ने क्यू4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया

Aman Samachar

चुनौतियों के बावजूद प्रौद्योगिकी की मांग का माहौल अच्छा -रोशनी नादर मल्होत्रा

Aman Samachar

कोंकण में बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान बनाने के लिए कांग्रेस ने भेजी मदद सामग्री

Aman Samachar

मानसूनी बीमारियों से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुसज्ज 

Aman Samachar

कोपरी पांचपखाडी से महायुती से मुख्यमंत्री शिंदे व महाविकास अघाड़ी से केदार दीघे ने भरा नामांकन

Aman Samachar

रेनो इंडिया और बीएलएस ई-सर्विसेज ने ग्रामीण भारत में मोबिलिटी को बढ़ावा देने के‍ लिये किया एमओयू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!