Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पहली बारिश में ही दिवा शहर की सड़कें पानी में डूबी, नालों की सफाई में गड़बड़ी

ठाणे ( युनिस खान )  बुधवार को हुई बारिश ने दिवा शहर में नालों की सफाई की पोल खोल दी। दिवा शहर की मुख्य सड़कों पर बड़ी मात्रा में पानी जमा होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवसेना शहर संगठन ज्योति पाटिल ने आरोप लगाया था कि दिवा शहर में नालों की उचित सफाई नहीं की गई थी।मनपा प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और नालों की सफाई में जल्दबाजी की। नतीजतन, भारी बारिश के कारण दिवा की सड़कें पानी में डूब गईं।नाला सफाई में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्योति पाटील ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

        बुधवार को हुई बारिश में दिवा की सड़कें पानी में डूब गईं। मुंब्रादेवी कॉलोनी और दिवा-अगासन मुख्य मार्ग की सड़कों पर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया। इससे नागरिकों को पैदल चलने में दिक्कत हुई। साथ ही सड़कों पर भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा होने से यातायात भी बाधित हुआ। बारिश के पानी के कारण कुछ जगहों पर वाहन बंद हो गए। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की महिला विंग की ज्योति पाटिल ने आरोप लगाया है कि दिवा शहर में सड़कों पर जमा पानी के लिए पूरी तरह से मनपा प्रशासन जिम्मेदार है। ज्योति पाटिल ने इस ओर ध्यान आकर्षित किया है कि बार-बार मांग करने के बावजूद भी दिवा में नालियों की सफाई को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। दिवा शहर में व्यापारी ,नागरिकों और वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्योति पाटिल ने अब मांग की है कि दिवा प्रभाग समिति के संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दिवा शहर में पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए।

संबंधित पोस्ट

पालघर की निजी कोरोना अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ गृहनिर्माण मंत्री की उपस्थिति में राकांपा में किया प्रवेश

Aman Samachar

स्वच्छता सहित जल जीवन मिशन की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू 

Aman Samachar

प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भाजपा की मांग 

Aman Samachar

दुनिया का महानतम वैक्स म्यूजियम “मैडम तुसाद” नोएडा में आम जनता के लिए खुला 

Aman Samachar

चेन्नई सुपर किंग्स ने टीवीएस यूरोग्रिप टायर्स के साथ आईपीएल 2022 के लिए जर्सी किया प्रदर्शित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!