Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

गंगा दशहरा पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) विश्वनाथ गंज- नेवाड़ी जेठवारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा मेले में पधारे श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन संस्था के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री विजय यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
         भीषण गर्मी में शीतल शरबत से श्रद्धालुओं को राहत मिली और सभी ने इस सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधि सलाहकार एडवोकेट श्री जगदम्बा प्रसाद यादव, विनय यादव, गुल्लूर यादव, लवलेश यादव, सुधीर विश्वकर्मा एवं पंकज यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर चलते रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

अमृता अस्पताल ने आईआईटी-बॉम्बे इनक्यूबेटेड ‘इम्यूनोएक्ट’ के साथ किया सहयोग

Aman Samachar

बिजली चोरी मामले में अधीक्षक अभियंता को निलंबित करने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

निकुम्भूपुर में मंदिर निर्मण का अशोक सिंह ने किया भूमि पूजन

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

निजीकरण के खिलाफ 72 घंटे के अनिश्चित कालीन हड़ताल की विद्युत कर्मचारी संगठनों ने दी चेतावनी 

Aman Samachar

महाराष्ट्र में आर एंड बी का पहला और भारत में 26वां स्टोर ठाणे में खुला

Aman Samachar
error: Content is protected !!