Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किन्नर समाज के लोगों को महापौर के हाथो राशन वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ]  किन्नर समाज विविध क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के लिए स्थान बनाने का प्रयास करता है।  लाक डाउन में उसे भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। किन्नर समाज को मदद करने के उद्देश्य से महापौर नरेश म्हस्के के हाथो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे स्मारक में राशन वितरित किया गया है।

              शिवसेना के 55 वें स्थापना दिवस के निमित्त ग्रांड मराठा फ़ौंडेशन की ओर से समाज के विविध घटकों को राशन वितरित कर मदद करने का कार्य महापौर म्हस्के कर रहे हैं।  आज उन्होंने किन्नर समाज के लोगों को राशन वितरित किया है। इस अवसर पर महापौर म्हस्के ने कहा कि किन्नर समाज भी कोरोना लाक डाउन काल में संकट के दौर से गुजर रहा है उसे भी मदद मिलना चाहिए।  इसी उद्देश्य से समाज के विविध घटकों की मदद के साथ आज किन्नर समाज की राशन वितरित किया गया है।  इस अवसर पर ग्रांड मराठा फ़ौंडेशन के राजेश तायडे , युवा सेना विस्तारक राहुल लोंढे ,  रीना मुदलियार आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कोरोना मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी व निजी अस्पताल के डाक्टरों से पालकमंत्री ने किया भावनिक आवाहन 

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में समाज के लोगों की हर संभव मदद करेंगे – रामभुआल निषाद 

Aman Samachar

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar

बिजली सब्सिडी बहाल करने की मुख्यमंत्री से विधायक महेश चौगुले ने की मांग 

Aman Samachar

जब तक राम का नाम रहेगा तब तक दुनिया से सनातन धर्म खत्म नहीं होगा – दाजी पणशीकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!