Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरी में 100 विधवाओं को मंत्री रविन्द्र चव्हाण के हाथो सिलाई मशीन वितरित

ठाणे [ इमरान खान ]  आर्थिक रूप से कमजोर विधवा बहनों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए 100 विधवाओं शिलाई मशीन और 200 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के माध्यम से ट्यूशन फीस और स्वरोजगार के लिए मदद दी गयी। सार्वजानिक निर्माण कार्य मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने आज लाभार्थियों को सिलाई मशीन और चेक वितरित किये।

          ठाणे पूर्व कोपरी के आनंद वेंकट हॉल में भाजपा के पूर्व नगर सेवक व कोपरी मंडल अध्यक्ष भरत चव्हाण व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव ओंकार चव्हाण ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रवींद्र चव्हाण, विधायक निरंजन डावखरे, समाजसेवी भावना चव्हाण, डा सोनल चव्हाण-जावर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेंद्र गायकवाड़, अशोक पवार सहित अन्य उपस्थित थे। केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से 100 विधवा बहनें मुफ्त सिलाई मशीन के लिए पात्र थीं और 100 विद्यार्थी को एक हजार रूपये प्रति माह वजीफे के पात्र थे। इस कार्यक्रम में संबंधितों को शिलाई मशीन और चेक वितरित किए गए।

संबंधित पोस्ट

मनपा को शीघ्र  कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर टीकाकरण प्रभावित होने की आशंका 

Aman Samachar

डेढ़ लाख रूपये लेकर कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती करने वाले डाक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

ठाणे सेंट्रल जेल में मना रक्षा बंधन का त्योहार

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने काइगर की बेहतरीन रेंज लॉन्‍च की

Aman Samachar

राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते दो नेताओं को देना पड़ा पुलिस सुरक्षा

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने भारत में 2 मिलियन कारों के उत्‍पादन की उपलब्धि हासिल की

Aman Samachar
error: Content is protected !!